लॉकडाउन: दुकानें खोलने के बारे में सोमवार को करेगी फैसला लेगी असम सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2020

गुवाहाटी/धुबरी। असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल गैर-निषिद्ध क्षेत्रों में एकल दुकानें खोलने से संबंधित केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को फैसला करेगा। धुबरी में शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल 27 अप्रैल को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे जहां दुकानों को खोलने या न खोलने के बारे में फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी से अपील करते हैं कि तब तक पूर्ण लॉकडाउन का पालन करें और राज्य मंत्रिमंडल के निर्णय का इंतजार करें।’’ सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक करेंगे। मंत्री ने कहा, ‘‘इसपर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए और दवा तथा आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहनी चाहिए।’’ सरमा ने कहा कि यदि मंत्रिमंडल दुकानें खोलने का फैसला करता है तो तब बैठक में इस बारे में नियम तय किए जाएंगे कि कौन सी दुकानें खुलेंगी और उनके खुलने की अवधि क्या होगी। इससे संबंधित अन्य विवरण भी तय किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: BJP की राहत गतिविधियों की जेपी नड्डा ने की समीक्षा, 4 लाख कार्यकर्ताओं से किया संवाद

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा