कोरोना लॉकडाउन : दिल्ली सरकार निर्माण श्रमिकों को देगी 5,000 रुपये की वित्तीय सहायता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन (बंद) की बढ़ी अवधि के चलते निर्माण श्रमिकों को 5,000 रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने का निर्णय किया है। श्रमिकों के पंजीकरण के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया जाएगा। दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में हुई निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की बैठक में यह निर्णय किया गया।

इसे भी पढ़ें: कमजोर वैश्विक संकेतों से सोना वायदा में मामूली गिरावट

बोर्ड के साथ करीब 40,000 निर्माण श्रमिक पंजीकृत हैं। सरकार ने सोमवार को श्रमिकों के पंजीकरण के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने की भी घोषणा की। सरकार लॉकडाउन के दौरान एक बार पहले भी निर्माण श्रमिकों को 5,000 रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया करा चुकी है।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा