लॉकडाउन के बीच अप्रैल 2020 में मारुति की नहीं बिकी एक भी कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2020

नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की घरेलू बाजार में पिछले महीने एक भी कार नहीं बिकी। इसकी प्रमुख वजह 25 मार्च से देशभर में लॉकडाउन (बंद) होना है। बंद के लिए जारी सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार कंपनी के संयंत्रों में उत्पादन बंद है।

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि अप्रैल 2020 में उसकी घरेलू बिक्री शून्य रही है। हालांकि बंदरगाहों के खुलने के बाद कंपनी ने मूंदड़ा बंदरगाह से 632 कारों का निर्यात किया है। निर्यात के लिए सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन किया गया।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले

BJP छोड़ने की अटकलों को Amarinder Singh ने किया खारिज, बोले पार्टी को बात बताना मेरा फर्ज

Asian Games India Win Gold Medal | महिला कबड्डी टीम का स्वर्णिम पंच, भारत ने ईरान को रोमांचक मुकाबले में पछाड़कर जीता तीसरा गोल्ड मेडल

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास