लॉकडाउन: ओला-उबर का ग्रीन और ऑरेंज जोन शहरों में परिचालन फिर शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2020

नयी दिल्ली। मोबाइल एप से टैक्सी बुक करने की सुविधा देने वाली ओला और उबर ने लॉकडाउन (बंद) की बढ़ी अवधि में ऑरेंज और ग्रीन जोन में फिर से अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। हालांकि यात्रियों और ड्राइवरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनियों ने मास्क पहनना अनिवार्य करने जैसे कुछ नियम भी बनाए हैं। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बंद की अवधि 17 मई तक बढ़ा दी। हालांकि रंगों के आधार पर क्षेत्रों का वर्गीकरण कर इसमें कुछ रियायतें दी गयी हैं। कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों को रेड जोन, आंशिक प्रभावित क्षेत्रों को ऑरेंज जोन और इसके प्रभाव से बचे क्षेत्रों को ग्रीन जोन में रखा गया है। सरकार ने ऑरेंज और ग्रीन जोन में सशर्त कुछ रियायतें दी हैं। इसमें सीमित यात्रियों के साथ कैब चलाने की अनुमति भी शामिल है। दोनों कंपनियों ने देश में 24 मार्च से बंद की घोषणा के बाद अपना परिचालन बंद कर दिया था। ओला ने एक बयान में कहा कि उसने सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक 100 से अधिक शहरों अपनी सेवाएं फिर शुरू कर दी हैं। इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान अस्पतालों से कोरोना वायरस से गैर संक्रमित लोगों की आवाजाही के लिए शुरू की गयी ‘ओला इमरजेंसी’ सेवा 15 शहरों में चलती रहेगी। कंपनी ने यात्रा रद्द करने की एक लचीली व्यवस्था भी शुरू की है। 

इसे भी पढ़ें: SSB के 13 कर्मी कोविड-19 से संक्रमित, हॉस्पिटल में क्वारंटीन किया गया

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया