कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच फिलीपीन में लॉकडाउन की अवधि बढ़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2021

मनीला। फिलीपीन में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और कई अस्पतालों में क्षमता से अधिक संख्या में मरीजों के आने के मद्देनजर सोमवार को लॉकडाउन एक और सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया। फिलीपीनी राष्ट्रपति रोद्रिगो दुर्तेते ने मेट्रोपोलिटन मनीला और चार प्रांतों में पिछले सप्ताह लॉकडाउन लगाया था क्योंकि दैनिक मामलों की संख्या 10,000 के भी पार चली गई थी। प्रार्थना स्थलों समेत सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के जमा होने पर अस्थायी रोक लगने के बाद रोमन कैथोलिक धार्मिक नेताओं ने गुड फ्राइडे और ईस्टर के मौके पर ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किए।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद बांग्लादेश में सात दिन का लॉकडाउन लगा

महामारी से सही तरीके से नहीं निपटने के लिए दुर्तेते प्रशासन को देश में आलोचना का सामना करना पड़ रहा है लेकिन राष्ट्रपति के प्रवक्ता हैरी रोक ने कहा कि कोरोना वायरस के नए रूप से तेजी से फैल रहा संक्रमण चौंकाने वाला है। फिलीपीन में संक्रमण के अब तक 7,95,000 मामले सामने आए हैं और 13,425 लोगों की मौत हुई है, जो कि दक्षिणपूर्वी एशिया में इंडोनेशिया के बाद सबसे ज्यादा है।

प्रमुख खबरें

बहुचर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, चाय की दुकान के अंदर रस्सी से लटका मिला शव

Azadpur Station तक विस्तार की तैयारी, Indian Railways का Hydrogen Train पर बड़ा Strategic Move

Kashmir में सर्दियों ने दी दस्तक, बर्फ से सफेद हुए Gulmarg और Gurez Valley, कुदरत ने बदल दिया पूरा नजारा

Asian Games में भारतीय गेंदबाजों का कहर, Japan की टीम 57 रन पर ढेर