लॉकडाउन में पार्सल ट्रेनों से रेलवे ने कमाए 2० करोड़ रुपये, चलीं 2067 पार्सल ट्रेनें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2020

नयी दिल्ली। रेलवे ने बुधवार को कहा कि उसने जारी लॉकडाऊन की अवधि के दौरान2,067 विशेष पार्सल ट्रेनों के जरिये 54,292 टन माल का परिवहन किया है जिससे उसे 19.77 करोड़ रुपये की आय हुई है। रेल मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार नियमित तौर पर रेलवे जोन इन ट्रेनों के लिए मार्ग की पहचान कर उसे अधिसूचित करते हैं और मौजूदा समय में82 मार्गो पर ऐसी ट्रोनों कोपरिचालित किया जा रहा है। इन मार्गो में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलूरु और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहर आते हैं।

 ये ट्रेनें राजधानियों को राज्यों के भीतर के महत्वपूर्ण शहरों से जोड़ती हैं और इसके अलावा देश के पूर्वोत्तर भाग से भी संपर्क कायम करती हैं। रेलवे ने कहा कि इस पार्सल सेवा वाले ट्रेनों से गुजरात, आंध्र प्रदेश जैसे अधिशेष उत्पादन वाले क्षेत्रों से अधिक मांग वाले क्षेत्रों में दूध और डेयरी उत्पादों को भेजा जाता है। इसके अलावा अन्य आवश्यक वस्तुओं (कृषि लागत सामग्रियों, दवाओं, चिकित्सा उपकरणों को उत्पादक क्षेत्र से दूश के अन्य क्षेत्रों में भेजती हैं।

प्रमुख खबरें

राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर नेशनल कॉन्फ्रेंस श्रीनगर और जम्मू में भाजपा दफ्तरों का घेराव करेगी

Novak Djokovic के 20 साल के दबदबे का अंत, Mariano Navarone ने Grand Slam में किया बड़ा उलटफेर

इजरायल-ग्रीस की बड़ी डील, बौखलाया पाकिस्तान पहुंचा तुर्किए

US-Iran Tension के बीच Crude Oil की कीमतों में भारी उछाल, $92 के पार पहुंचा Brent Crude का भाव