लॉकडाउन ने बर्बाद किया शहनाज गिल का करियर, घर पर बर्तन धो-धोकर हालत खराब

By रेनू तिवारी | May 09, 2020

बिग बॉस 13 के घर से बाहर निकलने के बाद कन्टेस्टेंट के सपने थे कि वह अब जमकर काम करेंगे पैसा कमाएंगे, फैम पाएंगे लेकिन लॉकडाउन के कारण सभी के सपने धरे के धरे रह गये। बिग बॉस 13 का टाइटल जीतने वाली पंजाब की कटरीना कैफ यानी की शहनाज गिल का भी यही हाल है। बिग बॉस के घर से बाहर स्टार बनकर निकली शहनाज गिल की आंखों में सपनों का भंडार था। शहनाज गिल की अब पंजाब में ही नहीं पूरे भारत में लोकप्रियता बढ़ गयी थी। बिग बॉस 13 के घर से बाहर निकलने के बाद शहनाज गिल को कलर्स ने नया शो ऑफर किया था जिसे शहनाज गिल ने स्वीकार भी कर लिया था। शहनाज और पारस छाबड़ा को नये शो में अपने लिए दुल्हा-दुल्हन को खोजना था। यह एक मनोरंजक शो था। 

इसके अलावा शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक म्युजिक वीडियो भी किया। गाने का नाम था भुला दूंगा, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब जल्द ही शहनाज गिल पंजाबी सिंगर, एक्टर जस्सी गिल के साथ एक नया म्युजिक वीडियो लेकर आ रही हैं। शहनाज गिल के सपने केवल म्युजिक वीडियो के नहीं थे वह बहुत कुछ करना चाह रही थी।

इसे भी पढ़ें: सुपरस्टार काजोल की एक भी फिल्म नहीं देखते उनके दोनों बच्चे , आखिर क्या है वजह?

सोशल मीडियो की कॉमेडी क्वीन शहनाज ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शहनाज गिल ने लॉकडाउन के कैसे बनने से पहले उनके करियर पर ब्रेक लगा दिया है। शहनाज कहां सुपरस्टार बनने के सपने देख रही थी लेकिन लॉकडाउन ने उन्हें बर्तन धोने पर मजबूर कर दिया हैं। आप भी देखें शहनान गिल का ये फनी वीडियो-

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी