ममता बनर्जी ने स्क्रिप्ट के हिसाब से एक्टिंग की है, लॉकेट चटर्जी बोलीं- बैठक से बाहर आकर झूठ बोल रही हैं

By अभिनय आकाश | Jul 27, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की बैठक से ममता बनर्जी बहिर्गमन कर गईं और दावा किया कि विपक्ष की एकमात्र प्रतिनिधि होने के बावजूद उन्हें भाषण के बीच में गलत तरीके से रोका गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनका माइक्रोफोन पांच मिनट के बाद बंद कर दिया गया, जबकि अन्य मुख्यमंत्रियों को लंबी अवधि तक बोलने की अनुमति दी गई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों पर भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि बैठक से बाहर आकर वो जो बोल रही हैं, वो झूठ बोल रही हैं। उनको ड्रामेबाजी करनी थी। उन्होंने स्क्रिप्ट के हिसाब से एक्टिंग की है। उन्होंने पहले ही बता दिया था कि क्या होने वाला है।

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी का नहीं बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल का अपमान है, माइक बंद करने वाले आरोपों पर TMC सांसद सौगत रॉय बोले

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि नीति आयोग की बैठक के बारे में ममता बनर्जी जो बातें कह रही हैं, मुझे लगता है कि वे झूठ बोल रही हैं। ममता बनर्जी जानती थीं कि वहां क्या होने वाला है... उनके पास स्क्रिप्ट थी 

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha Election 2026: बीजेपी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक को बनाया उम्मीदवार

अपराह्न दो बजे तक देश और दुनिया की बड़ी हलचल

India vs Brazil Match: 0-4 से हार के बाद भी Carlo Ancelotti ने की भारतीय टीम की तारीफ

Harmanpreet Singh के दो गोल से भारत ने जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण