विजय नायर की जमानत पर अभी गदगद थी ही AAP, अब स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में बंद बिभव को भी SC से मिली राहत

By अभिनय आकाश | Sep 02, 2024

आम आदमी पार्टी की तरफ से 23 महीने बाद विजय नायर को मिली जमानत को सत्य की विजय बताया जाना अभी जारी ही था कि सुप्रीम कोर्ट से एक और बड़ी खबर आ गई। सुप्रीम कोर्ट ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार को सोमवार को जमानत दे दी। दिल्ली पुलिस ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की शिकायत पर 18 मई को कुमार को केजरीवाल के आवास से गिरफ्तार किया था।  

इसे भी पढ़ें: शराब घोटाले में अब सिर्फ केजरीवाल ही अंदर, मनीष सिसोदिया और के कविता के बाद विजय नायर को 2 साल बाद SC से जमानत

दिल्ली पुलिस ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की शिकायत पर 18 मई को कुमार को केजरीवाल के आवास से गिरफ्तार किया था। प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) में मालीवाल ने आरोप लगाया था कि कुमार ने उन्हें बिना किसी उकसावे के 7-8 बार थप्पड़ मारा, उन पर हमला किया, उनकी छाती और कमर पर लात मारी और जानबूझकर केजरीवाल के आवास पर उनकी शर्ट खींची, जब वह केजरीवाल से मिलने गई थीं। 

प्रमुख खबरें

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में बड़ा मोड़: दिल्ली की विशेष अदालत ने 14 आरोपियों पर तय किए आरोप, 25 नवंबर से रोज़ाना चलेगा ट्रायल

डार्क वेब पर अग्निवीर का डेटा बेचने की कोशिश में 14 साल का किशोर धराया: दिल्ली में जांच एजेंसियों ने की पूछताछ

Kartik Purnima पर चंद्रमा को जल अर्पित करने से दूर होगा चंद्र दोष और मानसिक तनाव

Vithya Ramraj और Asian Games पदक विजेताओं को मुंबई में मिला सम्मान