Lok Sabha: कांग्रेस के 5 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड, हंगामे के बाद स्पीकर ने की बड़ी कार्रवाई

By अंकित सिंह | Dec 14, 2023

बुधवार को बड़े पैमाने पर सुरक्षा उल्लंघन के मद्देनजर संसद में हंगामा होने के बाद कांग्रेस के पांच सांसदों को "अनियंत्रित आचरण" के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया है। कांग्रेस के जिन पांच लोकसभा सांसदों को निलंबित किया गया है उनमें टीएन प्रतापन, हिबी ईडन, एस जोथिमणि, राम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस शामिल हैं। इन्हें "अनियमित आचरण" के लिए शेष सत्र के लिए निलंबित किया गया है। बुधवाक की सुरक्षा उल्लंघन की घटना पर विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच लोकसभा दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: Parliament Security Breach: राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, डेरेक ओ ब्रायन सस्पेंड, सभापति के पास जाकर कर रहे थे नारेबाजी

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि संसद में सुरक्षा में चूक की इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही हैं और उस समय के लोकसभा अध्यक्षों के निर्देशानुसार कार्यवाही चलाई जाती रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ने कल की घटना के बाद तत्काल सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई और सुरक्षा पुख्ता करने के लिए कुछ उपाय लागू कर दिये हैं, वहीं भविष्य में भी कुछ कदम उठाये जाएंगे। इससे पहले ओम बिरला ने कहा, ‘‘कल जो घटना घटी है उसे लेकर हम सब चिंतित हैं और संसद की सुरक्षा की जिम्मेदारी लोकसभा सचिवालय की होती है... हमने संसद की सुरक्षा के मसले पर कल चर्चा की थी और आगे फिर चर्चा करेंगे। सुरक्षा की सारी जिम्मेदारी लोकसभा सचिवालय की है।’’ 

प्रमुख खबरें

IAF का एयर शो Wings Over Ganga वाराणसी में शुरू, 100 विमानों ने गंगा तट पर दिखाई ताकत

Jairam Ramesh ने Ram Mandir जमीन खरीद पर PM Modi को घेरा, चंदे में हेरफेर का लगाया आरोप

Yamuna सफाई के लिए DJB की 9000 करोड़ की योजनाएं शुरू, CM Rekha Gupta ने दिया रोडमैप

J&K Bank का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 10.6% उछला, ₹546 करोड़ से अधिक पहुंचा