असम में आईआईएम की स्थापना को लोकसभा की मंजूरी ऐतिहासिक अवसर : हिमंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2025

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि राज्य में भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) की स्थापना के लिए मंगलवार को लोकसभा में विधेयक पारित किया जाना एक ऐतिहासिक अवसर है।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, असम के लिए यह सचमुच एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि लोकसभा ने राज्य का पहला भारतीय प्रबंध संस्थान स्थापित करने के लिए विधेयक पारित कर दिया है।

उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा, आईआईटी, एम्स और अब आईआईएम के साथ, असम पूर्वी भारत का एक प्रमुख शिक्षा केंद्र बनने की कगार पर है। आईआईएम-गुवाहाटी देश का 22वां और पूर्वोत्तर का दूसरा आईआईएम होगा।

शर्मा ने पिछले हफ़्ते संवाददाता सम्मेलन में बताया था कि संस्थान का मार्गदर्शन आईआईएम-अहमदाबाद करेगा और राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए एक अस्थायी परिसर में इसी साल से कक्षाएं शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थायी परिसर कामरूप जिले में गुवाहाटी के पास पलासबाड़ी में स्थापित किया जाएगा। पूर्वोत्तर में पहला आईआईएम 2007 में शिलॉन्ग में स्थापित किया गया था।

प्रमुख खबरें

Defence Secretary Rajesh Kumar Singh का कार्यकाल एक साल बढ़ा, अक्टूबर 2027 तक पद पर रहेंगे

Gautam Gambhir के भरोसे से Tilak Varma में आया जोश, भारत को दिलाई शानदार जीत

Makkah में हवाई खतरे को लेकर चेतावनी जारी, Saudi Civil Defence ने कहा अब टल गया संकट

25 अक्टूबर 1951 को शुरू हुआ था भारत में पहला Lok Sabha Election, 17 करोड़ वोटरों ने रचा इतिहास