Lok Sabha Election 2024: 96 सीटों पर चौथे चरण का मतदान खत्म, बंगाल में हुई बंपर वोटिंग, जम्मू-कश्मीर में सबसे कम

By अंकित सिंह | May 13, 2024

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 96 निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग खत्म हो चुकी है। सोमवार शाम 5 बजे तक 62% प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल में 75.66 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया, इसके बाद मध्य प्रदेश में 68.01 प्रतिशत मतदान हुआ। जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र क्रमश: 35.75 प्रतिशत और 52.49 प्रतिशत मतदान के साथ फिसड्डी रहे। अन्य राज्यों में, आंध्र प्रदेश में 68.04 प्रतिशत, बिहार में 54.14 प्रतिशत, झारखंड में 63.14 प्रतिशत, ओडिशा में 62.96 प्रतिशत, तेलंगाना में 61.16 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में 56.35 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसे भी पढ़ें: Nityanand Rai ने बिहार की 40 सीटों पर जीत का किया दावा, बोले- पीएम मोदी के साथ हैं जनता

निर्वाचन आयोग के अनुसार उत्तर प्रदेश में शाम पांच बजे तक अकबरपुर में 55.22 प्रतिशत, इटावा में 54.35, उन्नाव में 53.97, कन्नौज में 59.05, कानपुर में 50.91, खीरी में 62.75, धौरहरा में 62.72, फर्रुखाबाद में 56.93, बहराइच में 55.97, मिश्रिख 54.37, शाहजहांपुर में 51.52, सीतापुर में 60.90 और हरदोई में 55.73 फीसद मतदान हुआ। चौथे चरण के तहत 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 130 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। तेलंगाना के भोंगिर लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 72.34 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि हैदराबाद संसदीय क्षेत्र में सबसे कम 39.17 प्रतिशत मतदान हुआ। 

प्रमुख खबरें

यूक्रेन ने मचाया कोहराम, एक ही रात में रूस पर दागे 800 ड्रोन, क्या जंग ने ले लिया अब तक का सबसे भयानक रूप?

Gen Z के लिए MP में बड़ी सौगात! Mohan Yadav सरकार देगी 1 करोड़ युवाओं को Free AI Training

Jan Gan Man: दिमागी नक्सल टिप्प्णी कटाक्ष नहीं चेतावनी है, क्या खुद को गर्व से Dimagi Naxal कहने वाले नेता नक्सली हिंसा के पीड़ितों का दर्द सुनना चाहेंगे?

Global हिट बनी Maruti Fronx! 90 देशों में डिमांड, 2 लाख Export का Record