Lok Sabha Election: INDI गठबंधन को एक और बड़ा झटका, UP में अलग हुए कांग्रेस और सपा के रास्ते!

By अंकित सिंह | Feb 20, 2024

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच बहुप्रतीक्षित गठबंधन टूट गया है। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। सोमवार देर रात हुई बातचीत में रुकावट मुख्य रूप से मुरादाबाद मंडल में तीन महत्वपूर्ण सीटों के आवंटन पर असहमति के कारण थी। यह तब हुआ जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यह स्पष्ट कर दिया कि उनकी पार्टी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में तब तक भाग नहीं लेगी जब तक कि कांग्रेस के साथ सीट-बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप नहीं दिया जाता। समाजवादी पार्टी का दावा है कि कांग्रेस बार-बार अपनी लिस्ट बदल रही है। उधर, कांग्रेस का कहना है कि सपा ने जो सत्रह सीटें दी हैं, उनमें से वह पांच से छह सीटें कांग्रेस के सिंबल पर अपने उम्मीदवार उतारना चाहती है।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश ने कांग्रेस को दिखाए तेवर, कहा- सीटों का बंटवारा होने के बाद ही राहुल की 'न्याय यात्रा' में शामिल होगी सपा

सूत्रों ने बताया कि जिन सीटों पर सहमति बनी है उनमें अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, प्रयागराज, देवरिया, बांसगांव, महाराजगंज, बाराबंकी, कानपुर, झांसी, मथुरा, फतेहपुर सीकरी, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हाथरस, सहारनपुर जैसे हाई-प्रोफाइल निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। हालाँकि, बलिया, मुरादाबाद और बिजनौर को देने से सपा का इंकार गठबंधन तोड़ने वाला साबित हुआ। सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने 17 उम्मीदवारों की जो सूची भेजी थी, उसमें कांग्रेस कुछ बदलाव चाहती थी। हालांकि, यूपी की क्षेत्रीय पार्टी किसी भी बदलाव के पक्ष में नहीं है। कांग्रेस को मुरादाबाद, सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, अमरोहा और लखनऊ चाहिए लेकिन समाजवादी पार्टी इसके लिए तैयार नहीं है। 

प्रमुख खबरें

CMRL Exalogic केस में ED ने पिनाराई विजयन को भेजा समन, 23 अक्टूबर को होगी पूछताछ

Uttarakhand की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री Rekha Arya को उनके पति ने पीटा! FIR में लगाये गये आरोपों से आया सियासी भूचाल

Backpackers और Solo Travelers के लिए Dharamshala के करीब Naddi Village बना नया ठिकाना

अभिजीत दीपके बोले, सरकारी पाबंदियों से होता है व्यापार को नुकसान, प्रदर्शन से नहीं