लोकसभा चुनाव अनिल अंबानी और आम लोगों के बीच का मुकाबला: राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2019

चित्रदुर्ग (कर्नाटक)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव अनिल अंबानी और आम लोगों के बीच, चोरों तथा ईमानदारों के बीच तथा झूठे वायदों तथा सच्चाई के बीच का मुकाबला है। उन्होंने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह चुनाव अनिल अंबानी और आम नागरिकों के बीच, पांच साल के अन्याय और न्याय के बीच, चोरों और ईमानदार लोगों के बीच तथा झूठे वादों और सच्चाई के बीच है।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 2019 का चुनाव विचारधाराओं के बीच की भी लड़ाई है जहां एक ओर नफरत, गुस्सा और विभाजनकारी राजनीति है वहीं दूसरी ओर प्यार, स्नेह और भाईचारा है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई हर किसी के सभी के खाते में 15 लाख रुपये जमा करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  झूठ  और गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली महिलाओं के खातों में 3.6 लाख रुपये जमा करने के बीच का है, जिसका कांग्रेस ने वादा किया है।

इसे भी पढ़ें: राफेल सौदे की घोषणा के बाद अनिल अंबानी की कंपनी के 14.37 करोड़ यूरो का कर माफः ले मोंडे

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह चौकीदार नहीं बल्कि लोगों की आवाज बनना पसंद करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि ऋण का कथित रूप से भुगतान नहीं करने पर किसानों को जेल भेजा गया न कि अनिल अंबानी को। राहुल ने कहा कि2019 में उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद न्याय योजना (न्यूनतम आय गारंटी योजना) को लागू किया जाएगा और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के खातों में 72,000 रुपये हर साल जमा किए जाएंगे। इससे पांच करोड़ परिवार लाभान्वित होंगे। 

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal