Lok Sabha Election Results 2024: रुझानों में अकेले दम पर BJP को बहुमत नहीं, कांग्रेस ने मांगा PM Modi से इस्तीफा

By अंकित सिंह | Jun 04, 2024

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से "नैतिक जिम्मेदारी" लेने और "इस्तीफा" देने का आग्रह किया क्योंकि लोकसभा चुनाव 2024 में 370 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा करने वाली पार्टी बहुमत के आंकड़े 272 सीटों से भी पीछे है। भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन लगभग 298 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि 4 जून को 542 सीटों पर मतगणना जारी है, जबकि सभी एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों को धता बताते हुए इंडिया ब्लॉक की बढ़त 227 सीटों को पार कर गई है।

इसे भी पढ़ें: विपक्ष में बैठने की जिम्मेदारी...छिंदवाड़ा में कैसे ढह गया कांग्रेस का सबसे मजबूत किला?

कांग्रेस ने निश्चित रूप से 2019 के लोकसभा चुनावों से अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। कांग्रेस को पिछले चुनाव में 52 सीटें मिली थी। लेकिन इस बार वो तीन अंकों के आंकड़ों को छूती नजर आ रही है। वहीं अभी तक के रूझानों में इंडिया ब्लॉक 228 सीटें पर आगे चल रही है। एनडीए गठबंधन 300 के आंकड़े से थोड़ी पीछे है। वहीं बीजेपी 250 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। बीजेपी की सहयोगी जदयू और टीडीपी ने इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है। जदयू जहां अभी तक 15 सीटों पर आगे है। टीडीपी 16 सीटों पर आगे हैं। रूझानों के बाद शरद पवार सक्रिय नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन की तरफ से वो बैटिंग कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के संपर्क में शरद पवार हैं।

प्रमुख खबरें

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल