लोकसभा चुनाव की तारीखों को लेकर आया बड़ा अपडेट, कल दोपहर 3 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

By अभिनय आकाश | Mar 15, 2024

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) कल दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बहुप्रतीक्षित लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। ईसीआई ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की भी घोषणा करेगा। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार आम चुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कल, 16 मार्च को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। इसे ईसीआई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। लोकसभा चुनाव सात से आठ चरणों में होने की उम्मीद जताई जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन में अत्यधिक बल प्रयोग के आरोपों को नकारा, 30,000 की भीड़ और हिंसा का दिया हवाला

High Hemoglobin भी है जानलेवा, Heart Attack और Stroke का बढ़ सकता है गंभीर खतरा

Bhind Road Accident | मध्य प्रदेश के भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा! पिक-अप और ट्रक की टक्कर में UP के 8 मजदूरों की मौत, 30 से अधिक घायल

Prabhasakshi NewsRoom: दोस्त Kim Jong Un के लिए Trump ने South Korea को दे दिया झटका, आश्चर्य में पड़ी दुनिया