भारत में बजा चुनावी नगाड़ा, सात चरणों में होंगे मतदान, 23 मई को आएंगे नतीजे

By अंकित सिंह | Mar 10, 2019

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा रविवार को कर दी। लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में सात चरणों में होगा। आयोग यहां विज्ञान भवन में शाम पांच बजे एक संवाददाता सम्मेलन कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि हम सभी राज्यों का दौरा करने के बाद ही तारीखों की घोषणा कर रहे है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हर पोलिंग बुथ पर VVPAT का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ यह बी कहा गया कि लोकसभा चुनाव को लेकर सभी एजेंसियों के राय ली है। इसके अलावा EVM पर उम्मीदवारों की तस्वीर होगी। इस बार 8 करोड़ 43 लाख मतदाता बढ़े है। आयोग ने स्ष्टप किया कि  जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनावों के साथ नहीं होंगे।

पढ़ें बड़ी बातें: 

  • इस बार लोकसभा चुनावों में दस लाख मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, 2014 के लोकसभा चुनावों में नौ लाख मतदान केंद्र बनाए गए थे
  • सभी पोलिंग स्टेशन पर वीवीपैट का इस्तेमाल होगा
  • सोशल मीडिया पर सभी राजनीतिक विज्ञापनों के लिए पूर्व सत्यापन जरूरी
  • सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव :चुनाव आयोग
  • मतगणना 23 मई को होगी: चुनाव आयोग
  • अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होगा :मुख्य चुनाव आयुक्त
  • लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण 18 अप्रैल को, तीसरा चरण 23 अप्रैल को, चौथा चरण 29 अप्रैल को होगा
  • लोकसभा चुनावों का पांचवां चरण 6 मई को, छठा चरण 12 मई को और सातवां तथा अंतिम चरण 19 मई को
  • प्रथम चरण के चुनाव में 91 लोकसभा सीटों और दूसरे चरण के चुनाव में 97 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे
  • तीसरे चरण में 115 सीटों, चौथे चरण में 71, पांचवें चरण में 51, छठे चरण में 59 और सातवें चरण में 59 सीटों पर चुनाव होंगे

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand