Lok Sabha Election: बिजनौर और बागपत से चुनाव लड़ेगी जयंत चौधरी की पार्टी RLD, उतारे अपने उम्मीदवार

By अंकित सिंह | Mar 04, 2024

राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की सूची जारी की। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2024 के लिए एक उम्मीदवार की भी घोषणा की। बागपत लोकसभा क्षेत्र से डॉ. राजकुमार सांगवान को राष्ट्रीय लोक दल ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसके अलावा बिजनौर लोकसभा सीट से विधायक चंदन सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। विधान परिषद के लिए मथुरा से योगेश नौहार को प्रत्याशी बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अपने सहयोगियों को 6 सीट देने की बात की है। इसी कड़ी में आरएलडी ने दो नामों का ऐलान किया है। 

इसे भी पढ़ें: BJP के कैंपेन पर कांग्रेस बोली, ध्यान भटकाने की कोशिश, अखिलेश यादव का तंज- लगता है मेले में बिछड़ा परिवार मिल गया

चौधरी ने पत्रकारों से कहा था, ''मैंने यह फैसला (एनडीए में शामिल होने का) अपनी पार्टी के सभी विधायकों और कार्यकर्ताओं से बात करने के बाद लिया. इस फैसले के पीछे कोई बड़ी योजना नहीं थी, या हमने बहुत पहले ही यह फैसला कर लिया था। हमें यह लेना पड़ा'' परिस्थिति के कारण कम समय में निर्णय। हम देश के लिए, अपने लोगों के लिए कुछ अच्छा करना चाहते हैं।" रालोद प्रमुख ने कहा था कि उनके दादा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के बाद विधायकों और कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया था। 

प्रमुख खबरें

पंजाब में कांग्रेस को आपसी खींचतान में उलझा देख भाजपा ने मोदी को आगे कर पलट दी बाजी

Prabhasakshi NewsRoom: ISRO से इस्तीफा देने वाले वैज्ञानिकों की संख्या तेजी से बढ़ रही, सरकार ने नौकरी छोड़ने वाले नियम कड़े किये

Kark Sankranti 2026: सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश, आज से शुरू होगा Dakshinayan का शुभ काल

Karnataka Horror | लेडी डॉक्टर ने पति की बेरहमी से की हत्या, 8 साल के बेटे को भी चाकू से गोदा, लाशों के पास चलाती रही फोन | Video