Lok Sabha elections 2024: तेलंगाना में BRS-BSP गठबंधन की घोषणा, सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा जल्द

By अंकित सिंह | Mar 05, 2024

भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर ने मंगलवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने कई पहलुओं पर मिलकर काम किया है और सीट बंटवारे को लेकर फैसला करेंगे। केसीआर ने घोषणा करते हुए कहा कि हमने तय किया है कि बीआरएस और बसपा अगला संसदीय चुनाव मिलकर लड़ेंगे। हमने कई पहलुओं पर साथ मिलकर काम किया है। हम कल तय करेंगे कि कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi ने तेलंगाना को दी बड़ी सौगात, कहा- ये चुनावी सभा नहीं, देश में चल रहा विकास का उत्सव

हालांकि, बीएसपी के साथ गठबंधन की घोषणा के बाद लोकसभा चुनाव में तेलंगाना में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस का मुकाबला बीजेपी और बीआरएस-बीएसपी गठबंधन से होगा। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को चार उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की। पार्टी ने दो मौजूदा सांसदों पर दोबारा भरोसा जताया है। तेलंगाना में लोकसभा की कुल 17 सीट हैं। बीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव द्वारा घोषित उम्मीदवारों में एन. नागेश्वर राव (खम्मम), बी. विनोद कुमार (करीमनगर), मलोथ कविता (महबूबाबाद) और कोप्पुला ईश्वर (पेद्दापल्ली) शामिल हैं। नागेश्वर राव और कविता मौजूदा लोकसभा के सदस्य हैं। विनोद कुमार पूर्व लोकसभा सदस्य हैं, जबकि कोप्पुला ईश्वर पिछली बीआरएस सरकार में मंत्री थे।

प्रमुख खबरें

England के Joe Root ने रचा इतिहास, Sri Lanka के खिलाफ 8000 ODI Runs बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Crude Oil आयात पर US का दबाव नहीं, अपने हित में 41 देशों तक पहुंचा भारत

Sonia Gandhi ने Instagram पर किया डेब्यू, अपनी किताब की पहली झलक की साझा

CJP Protests Impact UP elections 2027| सीजेपी प्रोटेस्ट का यूपी चुनाव पर क्या पड़ेगा असर | Teh Tak Part 5