Lok Sabha Elections 2024: चरण 4 की अधिसूचना जारी, 13 मई को 10 राज्यों की 96 सीटों पर होगी वोटिंग

By अंकित सिंह | Apr 18, 2024

भारत निर्वाचन आयोग ने 19 अप्रैल से शुरू होने वाले और 1 जून को समाप्त होने वाले लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए गुरुवार को एक गजट अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर समेत 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। ईसीआई ने आधिकारिक अधिसूचना में कहा कि मतदान 13 मई (चरण 4 चुनाव) को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Elections | Mamata Banerjee ने बोला पीएम मोदी पर तीखा हमला, केंद्र ने किया 'केवल दंगा गारंटी' का नारा, अब BJP ने भी बंगाल की CM पर लगा दिए गंभीर आरोप

देश के 21 राज्यों और केंद्रीय शासित प्रदेशों में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव का पहला चरण होगा जिसके तहत 102 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण में आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा क्षेत्र से जीत की हैट्रिक लगाने की आस लगाये बैठे हैं। गडकरी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में सात बार के सांसद विलास मुत्तेमवार को 2.84 लाख मतों से और 2019 के चुनावों में कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के वर्तमान प्रमुख नाना पटोले को 2.16 लाख मतों से हराकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दूसरी बार लगातार नागपुर सीट से विजयी बनाया था।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार