लोकसभा चुनाव : इंदिरा गांधी के हत्यारे का बेटा पंजाब की फरीदकोट सीट से लड़ेगा चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2024

पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी के हत्यारों में से एक के बेटे ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पंजाब की फरीदकोट सीट से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगा। सरबजीत सिंह (45) ने कहा कि फरीदकोट के कई लोगों ने उससे चुनाव लड़ने के लिए कहा, इसलिए वह निर्दलीय चुनाव लड़ेगा।

सरबजीत सिंह ने बठिंडा सीट से 2004 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और वह असफल रहा था और उसे 1.13 लाख वोट मिले थे। उसने 2007 में बरनाला की भदौर सीट से पंजाब विधानसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था।

सरबजीत ने 2014 के लोकसभा चुनाव में फतेहगढ़ साहिब सीट से फिर से अपनी किस्मत आजमाई लेकिन वह फिर हार गया। उसकी मां बिमल कौर 1989 में रोपड़ सीट से सांसद चुनी गईं थी।पंजाब की 13 लोकसभा सीट के लिए एक जून को मतदान होगा। आम आदमी पार्टी ने फरीदकोट लोकसभा सीट से अभिनेता करमजीत अनमोल को मैदान में उतारा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने गायक हंस राज हंस को उम्मीदवार बनाया है।

प्रमुख खबरें

First Phase में ही टूट गया TMC का घमंड, ममता सरकार पर PM Modi का तीखा हमला, जनता से की ये अपील

आपके Aadhaar का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल? Fraud से बचने के लिए तुरंत Check करें पूरी History

CJI Suryakant की Youth को नसीहत, Vivekananda की तरह चरित्र बनाएं, सिर्फ डिग्री से देश नहीं बनता

जानलेवा गर्मी पर IMD की Health Advisory जारी, हीट स्ट्रोक से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय