Lok Sabha Elections: योगी का गौतमबुद्ध नगर दौरा एक अप्रैल तक के लिए टला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को होने वाला गौतम बौद्ध नगर का दौरा टल गया है और उनके अब एक अप्रैल को आने की संभावना है। भाजपा की गौतम बौद्ध नगर इकाई के अध्यक्ष गजेंद्र मावी ने कहा कि मुख्यमंत्री का शनिवार को ग्रेटर नोएडा में प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित करने का कार्यक्रम था, लेकिन कार्यक्रम अब टल गया है।

मावी ने कहा, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ अब ग्रेटर नोएडा में होने वाले कार्यक्रम के लिए एक अप्रैल को गौतम बौद्ध नगर निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस बीच, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने भी पुष्टि की कि मुख्यमंत्री का शनिवार का दौरा रद्द हो गया है।

योगी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों में से एक हैं। आदित्यनाथ ने 26 मार्च को मथुरा, मेरठ और गाजियाबाद में सार्वजनिक रैलियों के साथ चुनाव अभियान की शुरुआत की।

आने वाले हफ्तों में पूरे उत्तर प्रदेश में उनके प्रचार कार्यक्रम निर्धारित हैं। महेश शर्मा एक बार फिर गौतम बौद्ध नगर से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार हैं, जहां सात चरण के चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। शर्मा 2014 और 2019 में भी इस सीट से जीते थे।

प्रमुख खबरें

DC vs LSG IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दी मात, प्लेऑफ के लिए Delhi की राह मुश्किल

कोई ‘लहर’ नहीं है, प्रधानमंत्री Narendra Modi की भाषा में केवल ‘जहर’ है : Jairam Ramesh

Rae Bareli से Rahul का चुनाव लड़ना India गठबंधन का हौसला बढ़ाने वाला: Pilot

महा विकास आघाडी Maharashtra में लोकसभा चुनाव में अधिकतम सीट जीतेगा : Aditya Thackeray