लोकसभा में जेन जेड की भाषा डेलुलू के जरिये सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक-दूसरे पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026

नयी दिल्ली, 28 जुलाई भाजपा और शिवसेना के सांसदों ने मंगलवार को लोकसभा में ‘जेन जेड’ की के जरिये विपक्ष पर निशाना साधा, वहीं विपक्षी राकांपा (शरद पवार) की सदस्य सुप्रिया सुले ने कहा कि 2029 में पता चलेगा कि यह पीढ़ी किसके साथ है। भाजपा के तेजस्वी सूर्या ने सदन में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि वह ‘जेन जेड’ की में कहना चाहते हैं कि विपक्ष को लगता है कि आज का युवा उनके साथ है, इससे बड़ा ‘डेलुलू’ दूसरा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘युवा जानते हैं कि अगर कोई उनके पक्ष में काम कर रहा है तो वह प्रधानमंत्री मोदी और मोदी सरकार है।’’ ‘डेलुलू’ एक इंटरनेट स्लैंग (बोलचाल का शब्द) है, जो अंग्रेजी के शब्द डेल्यूजनल (भ्रम) से बना है और इसका अर्थ ‘‘ख्याली पुलाव पकाना’’ है।

यह जेनरेशन (पीढ़ी) किसके साथ है वह 2029 में पता चलेगा।’’ वहीं, इससे पहले चर्चा में भाग लेते हुए शिवसेना के श्रीकांत शिंदे ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे ‘डेलुलू’ हो गया कि प्रदर्शनकारी छात्र उनके साथ आएंगे। ‘जेन जेड’ से अभिप्राय 1997 से 2012 के बीच जन्मी पीढ़ी के बच्चों से है।

प्रमुख खबरें

अपनी हरकतें सुधारें...अमेरिकी सीनेटर ने चीन को दी नसीहत

UPI MDR Charge: ग्राहकों की जेब नहीं होगी ढीली, Govt की निगरानी में Merchants उठाएंगे पूरा खर्च

PM Narendra Modi के जन्मदिन पर Vadnagar और वाराणसी के बीच शुरू हुई 10 राज्यों की सेवा यात्रा

Ajit Agarkar का Contract रिन्यू नहीं करेगा BCCI, नए Chief Selector के लिए Shortlist तैयार