प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ कड़े प्रावधानों वाला संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश, सख्त सजा का प्रस्ताव

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 27, 2026

नयी दिल्ली, 27 जुलाई सरकार ने प्रश्नपत्र लीक और परीक्षाओं में अनुचित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े अपराधों के खिलाफ सख्त प्रावधान वाला विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश किया। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सदन में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया। विपक्षी सदस्य दिल्ली में 20 जुलाई को प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई पर जवाबदेही तय करने और गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग करते हुए हंगाामा कर रहे थे।

विधेयक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को त्वरित अदालतें स्थापित करने का निर्देश देने का भी प्रस्ताव है। ये अदालतें आरोपपत्र दाखिल किए जाने के तीन महीने के भीतर मुकदमे की कार्यवाही पूरी करेंगी। नीट प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन और फिर शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सरकार यह विधेयक लेकर आई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति बनाने की घोषणा भी की है।

प्रमुख खबरें

केरल: छात्र आत्महत्या मामले में कोर्ट ने डेंटल कॉलेज के प्रोफेसर को पांच दिन की अपराध शाखा की हिरासत में भेजा

भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित, सुरक्षा जांच के लिए डोडा पुल बंद

बिहार: छात्र आंदोलन के दौरान एके-47 का इस्तेमाल करने के आरोपी पुलिस कांस्टेबल निलंबित

फिल्म ‘रामायण’ का पहला भाग एक बेहद रोमांचक मोड़ पर खत्म होगा: निर्देशक नितेश तिवारी