विपक्षी गठबंधन में तमिलनाडु में कांग्रेस के लिए आवंटित लोकसभा सीट में कमी नहीं की जा सकती: कार्ति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2023

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि तमिलनाडु में पार्टी को ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत 2024 के लोकसभा चुनाव में लड़ने के लिए उतनी ही सीटें मिलनी चाहिए जितनी उसे 2019 में मिली थीं। उन्होंने कहा कि इस विचार से सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा को अवगत करा दिया गया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के महिला अधिकार सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचीं। सोनिया की अध्यक्षता में एक परामर्श बैठक में हिस्सा लेने के बाद यहां पत्रकारों से बातचीत में कार्ति ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने सोनिया और प्रियंका के साथ भविष्य की कार्य योजना, आगामी लोकसभा चुनावों और पार्टी की मजबूती को लेकर गहन चर्चा की।

पार्टी ने तमिलनाडु में नौ और पुडुचेरी में एकमात्र सीट पर चुनाव लड़ा था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सीटों के बारे में अपना विचार ऐसे वक्त व्यक्त किया है जब सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि केंद्र में अगली सरकार के गठन में अहम भूमिका निभाने के लिए द्रमुक राज्य में 2019 की तुलना में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं को गठबंधन के लिए राज्य की सभी 39 लोकसभा सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ मिलकर काम करने की सलाह दी। कांग्रेस विधायक एस विजयधरानी ने कहा कि बैठक में राज्य में आम चुनाव परिदृश्य पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने पार्टी के विकास के उद्देश्य से की गई पहल की समीक्षा की। कांग्रेस सचिव और तमिलनाडु के प्रभारी सिरिवेला प्रसाद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के एस अलागिरी और कांग्रेस विधायक दल के नेता के सेल्वापेरुंथगई यहां एक होटल में हुई बैठक में उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

अभिजीत दिपके का दावा: BJP के गुंडे कर रहे पत्थरबाजी, CJP को बदनाम करने की साजिश

China को अचानक जयशंकर ने ऐसा क्या कहा? दुनिया में मची हलचल

Health Tips: वेट लॉस में ब्राउन राइस का कितना रोल? जानें White Rice और इसमें छिपा Nutrition गैप

Raj Thackeray का सीधा अल्टीमेटम: Mumbai में Student Protest के खिलाफ आए तो...