कल्याण बनर्जी के बयान से नाराज हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, व्यक्तिगत टिप्पणियों से परहेज करने का किया अनुरोध

By अंकित सिंह | Dec 12, 2024

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी द्वारा दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में की गई विवादास्पद टिप्पणियों की निंदा की और सदस्यों से अपने भाषणों में किसी भी जाति, समाज, महिलाओं या पुरुषों पर व्यक्तिगत टिप्पणियों से बचने का अनुरोध किया। बिरला ने कहा कि कल सदन में जो कुछ भी हुआ वह अत्यंत अनुचित था और किसी भी सम्मानित सदस्य विशेषकर महिलाओं पर कोई टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। यह सदन की गरिमा के अनुरूप नहीं है।

इसे भी पढ़ें: ये रिश्ता क्या कहलाता है...जॉर्ज सोरोस और सोनिया गांधी मामले में BJP का सवाल, राज्यसभा में जारी बवाल

स्पीकर ने आगे कहा कि मैं सम्मानित सदस्यों से अनुरोध करूंगा कि वे अपने भाषणों में किसी भी जाति, समाज, महिला, पुरुष आदि पर व्यक्तिगत टिप्पणियाँ करने से बचें। माननीय सदस्य (कल्याण बनर्जी) ने इसके लिए सदन में माफी भी मांगी है और मुझे लिखित में भी दिया है। लोकसभा में बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसद बनर्जी की केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर की गई टिप्पणी पर सत्ता पक्ष के सदस्यों के शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही दो बार बाधित होने के बाद तीसरी बार दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी थी। 

इसे भी पढ़ें: Parliament Diary: राज्यसभा में भारी हंगामा, कल्याण बनर्जी ने मांगी माफी, सिंधिया बोले- स्वीकार नहीं

बनर्जी ने सदन में ‘आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2024’ पर चर्चा में भाग लेते हुए केंद्र सरकार पर कोरोना महामारी के दौरान पश्चिम बंगाल की सरकार को मदद नहीं करने का आरोप लगाया था और जब केंद्रीय नागर विमानन मंत्री सिंधिया ने उनकी बात का विरोध किया तो दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। इसी बीच, बनर्जी ने सिंधिया के खिलाफ कोई टिप्पणी की और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तृणमूल कांग्रेस सदस्य के कुछ शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटाने का निर्देश दिया। बाद में बनर्जी ने अपनी टिप्पणी के लिए सिंधिया से माफी मांगी, लेकिन केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह अपने खिलाफ निजी हमले और भारत की महिलाओं के खिलाफ बयान पर विपक्षी सांसद की माफी स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत