लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला पहुंचे भोपाल, संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में होंगे शामिल

By सुयश भट्ट | Mar 09, 2022

भोपाल। संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में शामिल होने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला राजधानी भोपाल पहुंच गए हैं। बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ओम बिड़ला की अगवानी की। लोकसभा स्पीकर सर्वश्रेष्ठ मंत्री, विधायक, पत्रकार और विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों सम्मानित करेंगे।

 इसे भी पढ़ें:भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,575 नए मामले, 145 और लोगों की मौत

वहीं दोपहर 1 बजे विधानसभा में होने वाले कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला सर्वश्रेष्ठ मंत्री, सर्वश्रेष्ठ विधायक, सर्वश्रेष्ठ प्रिंट मीडिया पत्रकार, सर्वश्रेष्ठ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार, सर्वश्रेष्ठ अधिकारी और विधानसभा सचिवालय के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंहकि चौहान, नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे।

आपको बता दें कि सर्वश्रेष्ठ मंत्री, सर्वश्रेष्ठ विधायक, सर्वश्रेष्ठ प्रिंट मीडिया पत्रकार, सर्वश्रेष्ठ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार को सम्मानिक करने वाला पुरस्कार पिछले 12 साल से बंद था। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की पहल पर फिर से शुरू हुआ है।

प्रमुख खबरें

Bihar Flood: 8.27 लाख परिवारों को DBT से मिले 579.23 करोड़ रुपये, CM ने जारी की राहत राशि

BJP अपने दरवाजे बंद करती है, तो...सपा संग गठबंधन की अटकलों पर संजय निषाद ने खुद सारी स्थिति साफ कर दी

जब कैटरीना कैफ की पार्टी में टकराए दो खान! 2008 का वो ऐतिहासिक झगड़ा जिसने बॉलीवुड को दो हिस्सों में बांट दिया था

एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने और टॉप 50 रैंकिंग पर Syndrela Das की नजर