संसद के मानसूत्र सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक करेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2022

नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संसद का मानसून सत्र शुरू होने से दो दिन पहले शनिवार को सर्वदलीय बैठक करेंगे। यह बैठक शाम को संसद में होगी, जिसमें सदन में कई राजनीतिक दलों के नेताओं के भाग लेने की संभावना है। बैठक में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि सत्र के दौरान किन मुद्दों को उठाया जाएगा और विभिन्न विधेयकों पर चर्चा के लिए कितना समय दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में कम से कम 20 वाहनों के आपस में टकराने से पांच लोगों की मौत

बैठक के दौरान असंसदीय शब्दों की हाल में जारी सूची जैसे मामलों पर भी चर्चा हो सकती है। लोकसभा अध्यक्ष हर संसद सत्र की शुरुआत से पहले सर्वदलीय बैठक करते हैं। संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर