क्या पैसे लेकर सवाल पूछ रही थीं महुआ मोइत्रा? निशिकांत दुबे के आरोप पर लोकसभा अध्यक्ष ने उठाया बड़ा कदम

By अंकित सिंह | Oct 17, 2023

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ 'प्रश्नों के बदले रिश्वत' देने से जुड़े आरोपों के संबंध में भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत को लोकसभा की आचार समिति को भेज दिया। लोकसभा की आचार समिति के अध्यक्ष भाजपा सदस्य विनोद कुमार सोनकर हैं। बीजेपी सांसद ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा पर संसद में सवाल पूछने के लिए रिश्वत लेने के आरोप की जांच की मांग की है। यह मामला फिलहाल दो दिनों से चर्चा में है। 

इसे भी पढ़ें: WB के राज्यपाल से मुलाकात के बाद अभिषेक बनर्जी ने खत्म किया विरोध प्रदर्शन, केंद्र को 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

दुबे ने बिरला को लिखे पत्र में विशेषाधिकार के गंभीर उल्लंघन, ‘सदन की अवमानना और भारतीय दंड संहिता की धारा 120-ए के तहत एक अपराध में संसद सदस्य (लोकसभा) महुआ मोइत्रा की सीधी संलिप्तता का आरोप लगाया है। दुबे ने एक वकील से मिले पत्र का हवाला देते हुए कहा था कि वकील ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता और एक व्यवसायी के बीच रिश्वत के लेन-देन के अकाट्य सबूत साझा किए हैं। भाजपा सांसद ने आरोप लगाया है कि हाल तक लोकसभा में उनके (मोइत्रा) द्वारा पूछे गए 61 में से 50 प्रश्न अडाणी समूह पर केंद्रित थे, जिस पर तृणमूल सांसद ने अक्सर कदाचार का आरोप लगाया हैं। 

प्रमुख खबरें

IPL 2026 SRH vs DC: केएल राहुल रचेंगे इतिहास! ये काम करने पर एमएस धोनी को पछाड़ देंगे

रितेश-जेनेलिया के नक्शेकदम पर बड़ा बेटा: फिल्म राजा शिवाजी के ट्रेलर में दिखी राहिल देशमुख की झलक

सांसदों के अपमान पर सियासी घमासान, PM Modi के खिलाफ Lok Sabha में विशेषाधिकार हनन नोटिस

Alia Bhatt की AI तस्वीरों का पाकिस्तानी ब्रांड ने किया इस्तेमाल, भड़के फैंस बोले- ये कानूनी मुसीबत बुला रहे हैं