लोक समता पार्टी का भाजपा में विलय, मान, सम्मान, शान और स्थान का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिलाया विश्वास

By दिनेश शुक्ल | Sep 27, 2020

भोपाल। सामाजिक न्याय, गरीबों और पिछड़ों की भलाई भारतीय जनता पार्टी के लक्ष्य रहे हैं और यही लक्ष्य लोक समता पार्टी के भी रहे हैं। जब दोनों के लक्ष्य समान हैं, तो फिर रास्ते क्यों अलग होना चाहिए? मैं भारतीय जनता पार्टी में आप सभी का स्वागत करता हूं और आपको विश्वास दिलाता हूं कि आप सभी का मान, सम्मान, स्थान और शान कभी कम नहीं होंगे। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर लोक समता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करते हुए कही। अध्यक्ष डॉ. राजकुमार कुशवाहा के नेतृत्व में लोक समता पार्टी का भारतीय जनता पार्टी में विलय हुआ। सदस्यता ग्रहण समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्री भारत सिंह कुशवाहा उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें: भाजपा की नई कार्यकारणी में मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य सहित तीन नेताओं को अहम जिम्मेदारी

समारोह में संबोधित करते हुए लोक समता पार्टी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार कुशवाहा ने कहा कि हम अपने लक्ष्यों को लेकर पूरी मजबूती से चले, लेकिन उनकी प्राप्ति में बहुत समय लग रहा था। ऐसे में हमें भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की नीतियों ने प्रभावित किया और उन्हीं से प्रभावित होकर पार्टी ने विलय का निर्णय लिया है। डॉ. कुशवाहा ने कहा कि मैं सभी कार्यकर्ताओं की ओर से यह विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले समय में हम इन्हीं नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों को जनता के बीच प्रचारित-प्रसारित करने का काम करेंगे। इस अवसर पर लोक समता पार्टी के मुन्नालाल बघेल, सुरेश कुशवाह, नारायण सिंह भदौरिया, अतुल शास्त्री, लल्जा राम सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda