इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने की कार्यवाही, कनिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

By Suyash Bhatt | Nov 08, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की लोकायुक्त पुलिस ने कलेक्टर ऑफिस में पदस्थ कनिष्ठ अधिकारी को शासकीय राशन दुकान संचालक से 15 हजार रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

दरअसल इस मुद्दे को लेकर लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण बघेल ने जानकारी देते हुए कहा कि कनिष्ठ अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा ने एक राशन दुकान व्यापारी से हर माह 15 हजार रिश्वत की मांग की थी। और रिश्वत ना देने के एवज में दुकान पर कार्यवाही करने की बात कर रहा था।

वहीं लोकायुक्त ने कनिष्ठ अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा कनिष्ठ अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा ने फोन पर बातचीत में राशन व्यापारी से हर माह 15 हजार की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें:वन विहार में दुबारा शुरू होगी नाइट सफारी, सरकार ने दी मंजूरी 

आपको बता दें कि आवेदक अमित कलसी ने कहा कि उनकी चंदन नगर इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने कलेक्टर ऑफिस में पदस्थ कनिष्ठ अधिकारी को शासकीय राशन दुकान संचालक से 15 हजार रिश्वत लेते हुए राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के आवा लग्जरी टाउनशिप से पकड़ा।  

प्रमुख खबरें

NCERT ने Class 9 की किताब में जोड़े 2 नए पाठ, Mutual Fund और निवेश सीखेंगे छात्र

Israel Election Results: चुनाव समिति ने राष्ट्रपति को सौंपे नतीजे, धांधली के दावे खारिज

Trump के चहेते कैंडि‍डेट्स की करारी हार, SIR पर सवाल उठाने वाली प्रमिला समेत इन भारतवंशियों ने किया कमाल

अगरतला नगर निगम चुनाव: Tripura Congress ने 49 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, CPM पर लगाया यह आरोप