Loksabha Election| छठे फेज में इन सीटों पर है सभी की नजरें, देखने को मिलेगी कड़ी टक्कर

By रितिका कमठान | May 25, 2024

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शनिवार को देश भर में 58 सीटों पर चुनाव हो रहा है। देश की 428 सीटों पर अब तक वोट डाले जा चुके है। शेष सीटों में से 58 सीटों पर छठे चरण में मतदान हो रहा है। लोकसभा चुनाव के इस चरण में कई हॉट सीटें भी है, जिन पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। इस चरण में कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी हुई है।

केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर मनोज तिवारी मैदान में है। इस सीट से दो बार के सांसद है और तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने मैदान में है। उनके समक्ष इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस के उम्मीदवार और बिहार के नेता कन्हैया कुमार की चुनौती है। कन्हैया कुमार जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष हैं। वर्तमान में वो कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के नेशनल इंचार्ज भी है।

नई दिल्ली- यहां से दो वकीलों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ये वकील हैं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज और आप के सोमनाथ भारती। दोनों ही पेशे से सुप्रीम कोर्ट में वकील है। सोमनाथ भारती वर्तमान में मालवीय नगर से विधायक है जबकि बांसुरी इस चुनाव से अपना राजनीतिक सफर शुरू कर रही है।

कुरुक्षेत्र - बीजेपी ने इस सीट से कांग्रेस से पार्टी में शामिल हुए पूर्व सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल चुनाव मैदान में है। उनके खिलाफ आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता मैदान में हैं, जो इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार है। इस सीट पर इंडियन नेशनल लोक दल से अभय चौटाला भी अपनी किस्मत आजमा रहे है।

करनाल - हरियाणा की करनाल सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा है। मनोहरलाल खट्टर के सामने कांग्रेस युथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा चुनाव मैदान में है।

हिसार - हरियाणा के हिसार में चौटाला परिवार के सदस्यों के बीच ही जबरदस्त फाइट है। बीजेपी ने रणजीत सिंह चौटाला को मैदान में उतारा है। वहीं सुनैना चौटाला भी अपनी किस्मत आजमा रही है।

गुरुग्राम - दिल्ली के पास ही गुरुग्राम में भी बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को मैदान में उतारा है। राव इंद्रजीत सिंह के सामने राज बब्बर चुनाव मैदान में उतरे है।

सुल्तानपुर - उत्तर प्रदेश की अहम सीटों में शुमार सुल्तानपुर सीट पर बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को मैदान में उतारा है। उनके सामने इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार रामभुआल निषाद और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उदराज वर्मा की चुनौती है। रामभुआल निषाद गोरखपुर से दो बार के विधायक है।

फूलपुर - इस सीट से भाजपा ने वर्तमान सांसद केसरी देवी पटेल की जगह विधायक प्रवीण पटेल को मैदान में उतारा है। इंडिया ब्लॉक की तरफ से सपा ने अमरनाथ मौर्या और बसपा के जगन्नाथ पाल मैदान में है। इस सीट से केशव प्रसाद मौर्य सांसद थे। 

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Ram Mandir Trust के नए CEO की नियुक्ति पर Akhilesh Yadav ने खड़े किए सवाल