Loktantra Bachao Rally । जेल से Arvind Kejriwal ने जनता के नाम भेजा संदेश, दी 6 गारंटियां, सलाखों के अंदर के हालात का भी किया जिक्र

By एकता | Mar 31, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन की 'लोकतंत्र बचाओ' रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में सुनीता केजरीवाल ने अपने पति अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़कर सुनाया। केजरीवाल ने अपने संदेश में देश के सामने 6 गारंटी रखी है। इनमें 'पूरे देश में 24 घंटे बिजली, कोई पावर कट नहीं होगा, पूरे देश में गरीबों की बिजली फ्री की जाएगी, हर गांव और मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल बनाई जाएगी, हर गांव-मोहल्ले में मोहल्ला क्लिनिक खोला जाएगा, किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक एमएसपी दी जाएगी, दिल्लीवासियों को पूर्ण सरकार दी जाएगी, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा, हर जिले में मल्टि स्पेशलिटी सरकारी अस्पताल बनाई जाएगी' गारंटियां शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: Loktantra Bachao Rally । रामलीला मैदान पहुंचे बड़े नेता, Sunita Kejriwal भी मंच पर मौजूद, रैली में पढ़ेंगी दिल्ली के मुख्यमंत्री का संदेश

जेल से केजरीवाल ने जनता को भेजा संदेश, बताए अपने हालात

अरविन्द केजरीवाल ने अपने संदेश लिखा, 'मेरे प्यारे भारतवासियों, जेल से आप सब अपने बेटे और भाई का प्रणाम स्वीकार कीजिये। मैं आज आपसे वोट नहीं मांग रहा, न ही आने वाले चुनाव में किसी को हराने या जीताने की बात भी नहीं कर रहा। आज मैं देश के 140 करोड़ लोगों को एक बड़ा भारत बनाने के लिए सहयोग मांगता है। लोगों को नया भारत बनाने के लिए आमंत्रित करता हूँ। भारत एक महान देश है, हमारी संस्कृति कई हजार वर्ष पुरानी है, भगवान का दिया सब कुछ है भारत में फिर भी हम पिछड़े क्यों है? हम गरीब क्यों है?'

अरविंद केजरीवाल ने अपने संदेश में जेल के अंदर के हालात बताते हुए कहा, 'मैं यहाँ जेल में हूँ, यहाँ काफी समय सोचने के लिए मिलता है, रात को टूट-टूटकर नींद आती है। भारत माँ के लिए सोचता हूँ, भारत माँ बहुत दुखी हैं, दर्द में हैं, जब महंगाई की वजह से लोगों को दो वक्त की रोटी नजीब नहीं होती तब भारत माँ को बहुत दर्द होता है।

अपने संदेश में अरविंद केजरीवाल ने जनता को छह गारंटियां दी। उन्होंने लिखा, 'अगर आप विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ को मौका देते हैं तो हम एक बेहतर राष्ट्र का निर्माण करेंगे। अगर सत्ता में आए तो विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ अच्छे अस्पतालों और शिक्षा समेत छह गारंटी को पूरा करेगा। दिल्ली के लोगों ने पिछले 75 वर्ष में अन्याय झेला है; अगर ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आया तो हम दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाएंगे।'

प्रमुख खबरें

Electric Mobility और Biofuels से आएगी क्रांति, Nitin Gadkari ने बताया Indian Auto Sector का फ्यूचर

Teachers Day 2026 पर पहनें ये 4 ट्रेंडी साड़ियां, मिलेगा एलिगेंट लुक

China Masters: Kidambi Srikanth ने विश्व नंबर 9 Victor Lai को हराकर किया उलटफेर

Bangladesh Politics: अल्पसंख्यक नहीं, हम सब बांग्लादेशी हैं, Janmashtami पर बोले PM Tarique Rahman