London में Kirandeep Kaur हत्याकांड के आरोपी पर अप्रैल में चलेगा मुकदमा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 20, 2026

(अदिति खन्ना) लंदन, 19 अक्टूबर पश्चिमी लंदन में किरणदीप कौर की उनके घर में सोते समय चाकू से हत्या करने के आरोपी 44 वर्षीय व्यक्ति पर अगले साल अप्रैल में मुकदमा चलाया जाएगा। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान आइलवर्थ क्राउन कोर्ट को बताया गया कि डैनियल शॉन जेम्स ने 24 वर्षीय कौर पर 12 जुलाई की सुबह हेज इलाके में उक्सब्रिज रोड स्थित उनके घर पर कथित तौर पर हमला किया था। आरोप है कि उसने भारतीय नागरिक कौर पर उस समय चाकू से हमला किया, जब वह अपने पति और तीन महीने के बच्चे के साथ बिस्तर पर सो रही थीं।

हत्या के मामले में मुकदमा 12 अप्रैल, 2027 से शुरू होगा। उस दिन अदालत के सामने मामले से जुड़े साक्ष्य पेश किए जाएंगे। हमले के समय सामुदायिक संगठनों ने चिंता जताई थी कि यह सिख-विरोधी नफरती अपराध हो सकता है।

यह घटना दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड में एक किशोर की हत्या के मामले में ब्रिटिश सिख व्यक्ति को दोषी ठहराए जाने के कुछ सप्ताह बाद हुई थी।

प्रमुख खबरें

Aung San Suu Kyi को King Charles III द्वारा भेजी गईं पुस्तकें म्यांमा प्रशासन ने सौंपी

पूर्व डिप्टी सीएम KS Eshwarappa को आए दो धमकी भरे फोन, पुलिस में दी शिकायत

Delhi Police के सिपाही और उसके साथी ने किया अपहरण, डेढ़ लाख फिरौती मांगने पर गिरफ्तार

Mizoram में DRI की बड़ी कार्रवाई, 8.64 करोड़ रुपये मूल्य की 43 लाख से अधिक विदेशी सिगरेट जब्त