कश्मीर में ईंधन कमी की अफवाहों के बीच पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें, हाथापाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2022

श्रीनगर। देश में ईंधन की कमी की अफवाह के चलते बृहस्पतिवार को कश्मीर में ईंधन केंद्रों (पेट्रोल पंप) पर वाहनों में तेल भरवाने के लिए लंबी-लंबी कतार देखी गईं। लोगों ने अपने वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए हाथापाई तक शुरू कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि लगभग हर पेट्रोल पंप पर बड़ी संख्या में वाहन कतारों में खड़े हो कर अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, जिससे शहर के कुछ हिस्सों और घाटी में कई जगहों पर यातायात की समस्या उत्पन्न हो गयी। पुलिस और यातायात पुलिस अधिकारियों को कुछ ईंधन केंद्रों पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करते देखा गया।

इसे भी पढ़ें: ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ के खिलाफ तेलंगाना कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

आईओसीएल के विपणन निदेशक ने ट्वीट किया, प्रिय सम्मानित ग्राहकों हम दोहराते हैं कि देश में उत्पाद की पर्याप्त उपलब्धता है। खुदरा दुकानों को आपूर्ति मांग के अनुसार पूरी की जा रही है। हमारा अनुरोध है कि घबराने की आवश्यकता नहीं है। हम बिना किसी रुकावट के हर समय आपकी सेवा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।