लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बावजूद बार-बार मन में आ रहे हैं ये सवाल?

By एकता | Feb 16, 2022

किसी भी इंसान के साथ एक लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्हें छोड़ना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है। रिश्ता खत्म करने को लेकर सबके अपने-अपने  कारण होते हैं। अगर आप रिश्ता ख़त्म करने को लेकर या अपने पार्टनर को छोड़ने से जुडी किसी भी बात को लेकर कन्फ्यूज हैं तो यह अर्टिकल आपके लिए ही है। जब आप अपने रिश्ते से खुश नहीं होती हैं तो आपके दिमाग में तरह तरह के सवाल उठने लगते हैं और पार्टनर को लेकर डाउट होने लगता है। अगर आपके दिमाग में भी इस तरह के सवाल आ रहे हैं तो आपको अपना रिश्ता खत्म कर देना चाहिए।

अगर आपका पार्टनर आपके आसपास मौजूद नहीं हैं और आपको उनकी कमी से दुःख नहीं बल्कि ख़ुशी मिल रही है तो आप यक़ीनन अपने रिश्ते से खुश नहीं हैं इस परिस्थिति में रिश्ता खत्म करना एक बेहतर समाधान है।

'मेरी जरूरत सबसे आखिर में क्यों'

अगर आपका पार्टनर आपकी जरूरतों पर जरा भी ध्यान नहीं दे रहा हैं या फिर आपकी जरूरत से पहले खुद की हर जरूरत को पूरा कर रहा है तो ऐसे पार्टनर के साथ रहने से बेहतर है कि आप रिश्ता ख़त्म कर दें।

'ये वो नहीं है'

अगर अपने पार्टनर के साथ रहकर आपको भी ऐसा महसूस हो रहा है तो यकीनन आपके रिश्ते में सब चीजें सही नहीं हैं। इसलिए थोड़ा समय लीजिये और अपने रिश्ते के बारे में सोचिए।

'मैं जिंदगीभर इसके साथ नहीं रह सकती'

अगर आपका पार्टनर आपसे जिंदगीभर साथ रहने का वादा कर रहा है और उनकी बातों को सुनकर आपका दिल घबराने लगता है तो इस परिस्थिति पर आपको ध्यान देने की जरूरत है।

'मुझे कोई और चाहिए'

अगर आप अपने पार्टनर के अलावा किसी और लड़के की तरफ आकर्षित हो रही हैं या फिर आपके दिमाग में कोई और चाहिए वाले ख्याल आ रहे हैं तो आप इस रिश्ते में बिलकुल भी खुश नहीं हैं इसे खत्म करना ही बेहतर रहेगा।

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub