Fashion Tips: शादी के फंक्शन में मिनिमल लुक में भी दिखेंगी स्टाइलिश, सिल्क के लहंगे लुक में लगाएंगे चार चांद

By अनन्या मिश्रा | Dec 20, 2023

आज के समय में हर कोई स्टाइलिश दिखने की चाहत रखता है। वहीं इन दिनों वेडिंग सीजन की शुरूआत हो चुकी है। शादियों की तैयारियां वैसे तो महीनों पहले से शुरू हो जाती हैं। शादी में खासतौर पर लड़कियां लहंगा पहनती हैं। वहीं लहंगे में कई डिजाइन और पैटर्न मिल जाते हैं। बता दें कि फैशन का ट्रेंड काफी तेजी से बदल रहा है। आजकल सिल्क लहंगा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। सिल्क के लहंगे में कई डिजाइन और पैटर्न देखने को मिल जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Mehndi Designs: वेडिंग सीजन में हाथों पर लगाएं मेहंदी की ये ट्रेंडी डिजाइन, लगेंगी सबसे खूबसूरत

बनारसी सिल्क लहंगा

आजकल बनारसी सिल्क साड़ी के साथ-साथ सिल्क लंहगा भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसमें आपको कई पैटर्न मिल जाएंगे। बता दें कि इस तरह के बनारसी सिल्क लहंगे आपको मार्केट में 3000 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक में मिल जाएंगे। वहीं आप इस बनारसी सिल्क लहंगे के साथ गले में चोकर के साथ मैचिंग स्टड्स इयररिंग्स को कैरी कर सकती हैं। जो आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगा।

गोटा-पट्टी डिजाइन सिल्क लहंगा 

इसके अलावा आजकल गोटा-पट्टी डिजाइन वाला सिल्क लहंगा काफी चलन में हैं। इस तरह का लहंगा आपको मार्केट में 2500 से 4000 रुपए तक के बीच में मिल जाएगा। बता दें कि इस तरह के लहंगे के साथ आप पर मेसी लुक वाला हेयर बन खूब जचेगा।

पेस्टल कलर सिल्क लहंगा

अगर आप शादी में दिन के फंक्शन में लाइट कलर का आउटफिट पहनना चाहती हैं। तो पेस्टल कलर सिल्क लहंगा पहनना चाहिए। वहीं दिन के फंक्शन के लिए इस तरह का सटल कलर एकदम परफेक्ट है। यह आपको सॉफ्ट लुक देने में मदद करेगा। इसके साथ आप लो मेसी लुक वाली पोनीटेल कर सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?

Pawan Khera की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही Assam Police, CM Himanta बोले- पहले उसको पेलूंगा, फिर उसका पेड़ा बनाऊँगा