Single Kada Design: स्टाइलिश दिखें रोज़ाना! ये सिंगल कड़े बनाएंगे आपके हाथों को और भी खूबसूरत, देखें लेटेस्ट डिज़ाइन्स

By अनन्या मिश्रा | Dec 12, 2025

हर महिला अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आउटफिट्स के अलावा ज्वेलरी का भी खास ध्यान देती हैं। वहीं महिलाएं अपने लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाने के लिए डेली वियर में खूबसूरत बैंगल्स शामिल करती हैं। ऐसे में अगर आपको भी बैंगल्स पहनने का शौक है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको लेटेस्ट सिंगल कड़े डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आप रोजाना पहनकर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Makeup For Office: ऑफिस में चाहिए परफेक्ट लुक, अपनाएं ये मिनिमल मेकअप टिप्स, आत्मविश्वास बढ़ेगा

मल्टीकलर पोनीटेल स्टाइल कड़ा

अगर आप अपने डेली वियर लुक को अट्रैक्टिव और डिफरेंट बनाना चाहती हैं। तो मल्टीकलर पोनीटेल स्टाइल कड़ा डिजाइंस अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप इस तरह के खूबसूरत मल्टीकलर पोनीटेल स्टाइल कड़ी वियर कर सकती हैं। रोजाना पहनने के लिए ऐसे सिंगल कड़ा एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

रूबी डायमंड सिंगल कड़ा

अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप रूबी डायमंड सिंगल कड़ा कैरी कर सकती हैं। आप इसको डेली वियर में शामिल कर सकती हैं। इन दिनों ऐसे कड़े डिजाइंस काफी चलन में हैं। यह रोजाना पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आप इसको ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। 

मल्टीकलर सिल्क थ्रेड वर्क कड़ा

अगर आप चाहें तो इस तरह के मल्टीकलर के सिल्क थ्रेड कड़ा डिजाइंस को पहन सकती हैं। इनको आप रोजाना पहन सकती हैं और यह आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाएंगे। वहीं आप इस तरह के कड़े को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से ले सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Stock Market में भारी उछाल, Crude Oil कीमतों में गिरावट से निवेशकों की Wealth ₹5.10 लाख करोड़ बढ़ी

HDFC Bank Board Action: CEO Sashidhar Jagdishan समेत तीन टॉप अधिकारियों पर लगा ₹1 लाख का Fine

LPL में Shaheen Shah Afridi के साथ बड़ी चूक, Team List की गलती से नहीं खेल सके अहम मुकाबला

Afghanistan Series में बदलाव कर India vs Bangladesh दौरे की तैयारी, BCCI जल्द मांगेगा मंजूरी