Hariyali Teej और Raksha Bandhan पर दिखें सबसे जुदा, ट्राई करें ये Latest Blouse Designs की Trending List

By अनन्या मिश्रा | Jul 31, 2026

त्योहारों का सीजन शुरू होते ही महिलाओं में ट्रेडिशनल लुक को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। वहीं सावन के महीने में हरियाली तीज और रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस खास मौके पर हर महिला सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखना चाहती हैं। इन खास मौके पर महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। वहीं साड़ी का लुक आपके ब्लाउज के डिजाइन पर भी डिपेंड करता है।

इसे भी पढ़ें: Matte vs Glossy Lipstick: बारिश में Matte या Glossy Lipstick? जानें उमस भरे मौसम में कौन है ज्यादा Long Lasting

नेट बैक डिजाइन

अगर आपको ज्यादा भारी भरकम कढ़ाई वाला ब्लाउज पसंद नहीं है। तो आप नेट बैक डिजाइन वाला ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। इसके बैक में बारीक नेट का इस्तेमाल होता है। सिंपल साड़ी में इस ब्लाउज का लुक कमाल का लगता है।

इनवर्टेड V-कट ब्लाउज

इन दिनों यह ब्लाउज काफी ट्रेंड में हैं। इसमें ब्लाउज के पीछे उल्ट 'V' शेप में डिजाइन होता है। आजकल मॉर्डन लहंगे और ड्रेप साड़ियों के साथ इस तरह के ब्लाउज का पेयर काफी अच्छा लगता है।

जैकेट स्टाइल ब्लाउज

त्योहारों, फंक्शन के साथ-साथ कॉरपोरेट इवेंट्स के लिए जैकेट स्टाइल ब्लाउज परफेक्ट माने जाते हैं। इसके साथ ही सिल्क और ब्रोकेड फैब्रिक में भी यह ब्लाउज साड़ी के साथ अच्छे लगते हैं।

कोर्सेट स्टाइल ब्लाउज

कोर्सेट स्टाइल ब्लाउज सीक्वेंस, नेट और सैटिन की साड़ियों के साथ काफी अच्छा लगता है। आमतौर पर यह ब्लाउज बॉडी फिट होता है। जिस कारण लुक एकदम निखरकर आता है।

केप स्टाइल ब्लाउज

केप स्टाइल ब्लाउज में कंधों के साथ एक ट्रांसपेरेंट फैब्रिक जुड़ा होता है। त्योहार और किसी भी फंक्शन में आप इस ब्लाउज को कैरी कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Spain के Ceuta शहर में समुद्र पार कर घुसे हजारों Morocco Migrants, Army का तगड़ा एक्शन, कई लोग मारे गये

Mantralaya Canteen में नहीं मिलते कीड़े? FDA के दावे पर भड़का Bombay High Court, वकीलों की टीम को भेजा

छात्रों पर गोलीबारी मामले पर घमासान, Jitendra Singh के खिलाफ Congress का Privilege Motion

West Bengal में Jaish-e-Mohammed का बड़ा Terror Plot नाकाम, STF ने दबोचा Hamid Mandal