Facial Yoga: 45+ की उम्र में भी दिखेंगी जवां और खूबसूरत, रोजाना करें ये 4 फेशियल योगा

By अनन्या मिश्रा | Jun 26, 2025

फेशियल योगा के बारे में तो हम सबने बहुत कुछ सुना है। लेकिन क्या आपको मालूम के रोजाना फेशियल योगा करने से आप 45 साल की उम्र से अधिक होने के बाद भी 10 साल कम नजर आएंगी। अगर आप रोजाना सही तरीके से फेशियल योगा करती हैं, तो इससे फेस पर झुर्रियां और झाइयां दोनों ही कम नजर आती है। इससे आपकी उम्र का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है। इसलिए हर महीने रोजाना 1 घंटा अपने लिए जरूर निकालना चाहिए और एक्सरसाइज करनी चाहिए।

फेशियल योगा के लिए 15 मिनट रोजाना निकालना चाहिए। हालांकि हम पूरे दिन हाथ-पैर का उपयोग करते हैं, इसलिए वह एक्टिव रहते हैं। लेकिन फेस की मसल्स ज्यादा एक्टिव नहीं होती है। इससे चेहरे की स्किन ढीली होकर लटकने लगती है। उम्र से पहले आप बूढ़े नजर आने लगती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ फेशियल योगा के बारे में बताने जा रहे हैं। 

'O' फेशियल योगा

इस योगा को करने से होंठों के आसपास आने वाली फाइन लाइंस हल्की पड़ जाती है। अगर आप भी चाहती हैं कि यह फाइन लाइंस नहीं आए, तो आपको पहले से ही यह योगा करना शुरूकर देना चाहिए।

इस फेशियल योगा को करने से पहले फेस को थोड़ा सा वॉर्मअप कर लें। वॉर्मअप के लिए मुंह में हवा भरकर 2 सेकेंड के लिए होल्ड करें और फिर हवा छोड़ दें। ऐसा कम से कम 10 बार करें।

अब होंठों को ओ शेप में लाएं। 1 मिनट तक इस पोजीशन में खुद होल्ड करें और फिर सामान्य जैसे हो जाएं।

इसको 20 के सेट में कम से कम 5 बार करें। हर सेट के पूरा होने के बाद 2 सेकेंड का ब्रेक लें।

मंकी माउथ फेशियल योगा

यह फेशियल योगा नाम और होंठों के आसपास की फाइन लाइंस को कम करता है। वहीं होंठों को भी लटकने से बचाता है।

इस योगा को करने के लिए दोनों होठों को दांतों से अंदर की ओर दबा लें। होंठों को दांतों से आराम से दबाएं।

अब होंठों के कॉर्नर पर दोनों उंगलियों को रखें और ऊपर की तरफ होंठों को स्ट्रेच करें। इस दौरान आपका फेस बिल्कुल मंकी माउथ जैसा लगता है।

इस फेशियल योगा को 20 के सेट में कम से कम 3 बार करें। वहीं हर सेट के बाद 2 सेकेंड का ब्रेक लें।

आपको यह योग दिन में कम से कम 2 बार करना चाहिए।

काऊ फेस फेशियल योगा

काऊ फेस फेशियल योगा चीक बोन को शेप में लाने के लिए बेस्ट है। यह योग होंठों के आसपास की स्किन के ढीलेपन को कम करता है। इस आसन को करना बहुत आसान है।

इस फेशियल योगा को करने के लिए अपर और लोअर लिप्स को अंदर की तरफ मोड़ें। लेकिन इस बार होंठों को दांतों से नहीं दबाना है।

अब दो उंगलियां चीक बोन के लेवल पर नाक की दोनों साइड पर रखना है और स्किन को स्ट्रेस करना है। इस पोजीशन को कम से कम 1 मिनट कर करें।

दिन भर में 2-3 बार 5 के सेट में 20 बार यह योग करें। हर सेट के बाद आपको कुछ समय के लिए ब्रेक लेना है।

फेस अप फेशियल योगा

अगर आपको भी डबल चिन की समस्या है, तो फेस अप फेशियल योगा बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आप दिन भर में जब समय मिले, तब यह योगा कर सकती हैं।

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले फेस को ऊपर की ओर उठाएं। जब गले की स्किन में खिंचाव महसूस होने लगे, तो समझ जाना चाहिए कि फेस को सही डिग्री पर टिल्ट अप किया है।

फिर लोअर लिप्स को थोड़ा आगे निकालकर ऊपर-नीचे तेजी से करें। इससे आपकी स्किन में ज्यादा खिंचाव महसूस होगी।

इस योग के 10 सेट कम से कम 3 बार करें। इससे स्किन में खिंचाव महसूस होगा, लेकिन चिन के नीचे लटकती स्किन कम हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

Iran का World Record! 57 दिन से Internet Blackout, US-Israel हमले के बाद दुनिया से कटा देश

BJP का Mamata Banerjee पर बड़ा हमला, Bengal की CM बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं

Ghazipur Case: अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- इनसे बड़ा कोई गिद्ध दल नहीं

Australia का बड़ा बयान: India से दोस्ती सर्वोच्च स्तर पर, क्वाड ने दी नई मजबूती