नजर हटी, दुर्घटना घटी! साइकिल चलाते वक्त पीछे मुड़कर देखना नरगिस फाखरी को पड़ गया महँगा, देखें वीडियो

By एकता | May 27, 2022

बॉलीवुड की हॉट हसीना नरगिस फाखरी पिछले कुछ समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। आये दिन अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। गुरूवार को अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में अभिनेत्री साइकिल चलाती नजर आ रही हैं और उनके पीछे कोई दूसरा भी साइकिल चला रहा है और उनकी वीडियो बना रहा है। साइकिल चलाते वक्त नरगिस बार-बार मुड़कर कैमरे की तरह देखती हैं और इसी दौरान उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह बुरी तरह से जमीन पर गिर जाती है। आपको बता दें कि इस हादसे में अभिनेत्री को कोई चोट नहीं आयी है। वीडियो देखकर उनके फैंस काफी डर गए और यकीनन मानिये आप भी अभिनेत्री का यह वीडियो देखकर चौक जायेंगे।

प्रमुख खबरें

EC के खिलाफ साथ आए Raj Thackeray और Uddhav Thackeray, 4 अक्टूबर को BMC तक निकालेंगे मार्च

Odisha Vigilance ने आय से अधिक संपत्ति मामले में दो अधिकारियों के ठिकानों पर की छापेमारी

प्रधानमंत्री लगातार कर रहे हैं विदेशी मुद्रा बचाने की अपील

CEC Gyanesh Kumar के फैसलों की SIT जांच की मांग, याचिकाओं पर अगले हफ्ते सुनवाई पर सहमत हुए CJI