Extra Marital Affair: रिश्ते की बोरियत दूर करने के लिए भारतीय कर रहे नए रिश्ते की तलाश, डेटिंग एप के सर्वे में हुए चौंकाने वाले खुलासे

By अनन्या मिश्रा | Apr 03, 2023

भारत में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात भले ही खुलेआम लोग नहीं स्वीकार करते हैं। लेकिन भारत के शादीशुदा जोड़ों की पोल दुनिया की एक बड़ी डेटिंग एप ने खोल दी है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को हमारे यहां पर खुले तौर स्वीकार नहीं किया जाता है। साथ ही समय के साथ जब चीजें बदल रही हैं तो ज्यादातर भारतीय शादी के बाद भी संबंधो को स्वीकार कर रहे हैं। जब भारत में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात आती तो इसे विवाह और तलाक से जोड़ कर देखा जाता है। हालांकि अब भारत में भी यदि कोई शादीशुदा जोड़ा खुशहाल नहीं है तो उनके लिए तलाक कोई असामान्य बात नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: Weekend Marriage: युवाओं में देखने को मिल रहा वीकेंड मैरिज का क्रेज, बाकी शादियों से अलग हैं इसके नियम-कानून

अटेंशन न मिलना

एक रिश्ते में अपने पार्टनर का फिजिकली और मेंटली सपोर्ट करना जरूरी होता है। जब लोग रिश्ते में खुद को उपेक्षित महसूस करते हैं। उन्हें ऐसा लगने लगता है कि उनका पार्टनर उनका ध्यान नहीं रखता है या उन्हें अटेंशन नहीं दे रहा है। तो रिश्ते में मुश्किलें पैदा होने लगती है। सर्वे के अनुसार, 33% लोगों अपने रिश्ते में उपेक्षित महसूस करते हैं।

टिट फॉर टैट

टिट फॉर टैट तो आपने सुना ही होगा, यानि की जैसे को तैसा। जब आप किसी रिश्ते में होते हैं और पता चले कि आपका पार्टनर आपके साथ बेवफाई कर रहा है तो खुद के साथ विश्वासघात महसूस करना लाजिमी है। ऐसे में कई लोग अपने पार्टनर से बदला भी लेने की ठान लेते हैं। सर्वे के मुताबिक 23% व्यक्ति पार्टनर से बदला लेने के लिए खुद को इस तरह के रिश्ते में शामिल कर लेते हैं।

जरूरतें पूरी न होना

डेटिंग एप ग्लीडेन के सर्वे के मुताबिक 32% लोग अपने पार्टनर के साथ फिजिकल रिलेशन के दौरान संतुष्टि नहीं पाते हैं। जिस कारण भी वह अपने पार्टनर के साथ बेवफाई करने लगते हैं। आपको बता दें कि इमोशनल और शारीरिक संबंधों में कमी होना एक सफल रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा बनकर सामने आती है। 

नए रोमांस की चाहत

विवाहेतर डेटिंग एक पेचीदा मामला हो सकता है। यह अक्सर भावनात्मक और व्यावहारिक दोनों तरह की मुश्किलों के साथ आता है। लेकिन कई बार रिश्ते से बाहर निकलने के लिए लोग किसी नए रिश्ते की तलाश करने लगते हैं। सर्वे के अनुसार, 32% व्यक्ति उस उत्साह और आनंद को महसूस करने के लिए उत्सुक हैं। वह किसी नए व्यक्ति के साथ रिश्ते में आकर फिर से रोमांस का आनंद लेना चाहते हैं।

खुद को बेस्ट साबित करना

जब भी किसी डेटिंग एप की बात होती है तो कई लोग इसे केवल फिजिकल जरूरतों को पूरा करने के तौर पर देखते हैं। इसके अलावा खुद को आकर्षक साबित करना भी हो सकता है। वहीं कुछ लोग यह अट्रैक्शन का कारण भी हो सकता है। सर्वे की मानें तो 31% लोग रिश्ते या उम्र की परवाह किए बिना अट्रैक्टिव और डिजायरेबल महसूस करना चाहते हैं। वहीं कुछ लोगों के लिए विवाहेतर संबंध में शामिल होना उनके आत्म-सम्मान से भी जुड़ा होता है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है