Sex Scandal मामले में प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2024

कलबुर्गी। कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने बृहस्पतिवार को कहा कि महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे हासन से जनता दल (एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना को गिरफ्तार करने के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। प्रज्वल इस समय विदेश में हैं। इस वजह से विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश होने के लिए सात दिन और मांगे जाने पर उन्होंने कहा कि 24 घंटे से अधिक समय देने का प्रावधान नहीं है। एसआईटी मामले की जांच कर रही है। मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, यह लुकआउट नोटिस यह पता चलने के तुरंत बाद जारी किया गया कि प्रज्वल रेवन्ना विदेश चले गए हैं। सभी बंदरगाहों और हवाई अड्डों को इस बारे में बता दिया गया है।” 

इसे भी पढ़ें: ठाणे लोकसभा सीट से शिवसेना का टिकट मिलने पर Naresh Mhaske ने आनंद दिघे को श्रद्धांजलि दी

एसआईटी उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कदम उठाएगी, क्योंकि 24 घंटे से अधिक समय देने का प्रावधान नहीं है। इससे पहले एक महिला ने प्रज्वल और उनके पिता के खिलाफ यौन उत्पीड़न को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि एक और पीड़िता ने प्रज्वल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मंत्री ने कहा, “पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इस बीच एक और महिला ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बारे में मैं जानकारी नहीं दे सकता।

प्रमुख खबरें

Marco Rubio बोले, भारत और Iran के बीच नहीं चल रही कोई व्यापार वार्ता

Nagpur में WCL खदान से विस्फोटक और फोन चुराने वाला कर्मी गिरफ्तार

Punjab Police ने ED से मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूरे दस्तावेज और योग्य अधिकारी भेजने को कहा

NHRC ने Gujarat सरकार को दिया निर्देश, पीड़ित महिला को दें 7.5 लाख रुपये मुआवजा