अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर के नाम पर हो रही लूट, QR Code के जरिए हो सकती है धोखाधड़ी

By रितिका कमठान | Dec 31, 2023

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण तेजी के साथ किया जा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर में आगामी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश और दुनिया की कई नामचीन हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है। इसी बीच विश्व हिंदू परिषद के नेता विनोद बंसल ने भक्तों के लिए चेतावनी जारी करते हुए उन्हें स्कैम और फर्जीवाड़े से दूर रहने के चेतावनी दी है। उन्होंने एक अलग तरीके के फर्जीवाड़े को उजागर किया है, जिसमें चंदा देने वालों को शिकार बनाया जा रहा है।

विनोद बंसल ने एक चेतावनी जारी कर भक्तों को दान देने से पहले सचेत रहने को कहा है। दरअसल इन दिनों अयोध्या मंदिर के नाम पर दान मांगने वाले कई फर्जी संदेश सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसी फर्जी संदेशों से सावधान रहने की चेतावनी दी गई है ताकि लोग खुद को धोखाधड़ी का शिकार होने से बचा सके। 

वीएचपी ने दिया है निमंत्रण

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अध्यक्ष आलोक कुमार और वीएचपी के अन्य सदस्यों ने पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी को भी आमंत्रित किया गया था।

प्रमुख खबरें

Gulf of Oman में गरमाई Geopolitics, अमेरिकी नौसेना को देखते ही प्रतिबंधित टैंकर ने बदला रूट

Champions League: Barcelona के सामने Comeback की बड़ी चुनौती, Atletico से Quarter-final में करो या मरो की जंग।

Grandmaster Harika Dronavalli ने तोड़ी चुप्पी, नमस्ते विवाद पर बोलीं- Social Media पर गलत समझा गया

Asian Wrestling में भारत का गोल्डन डे, Sujit और Abhimanyu ने Gold Medal जीतकर रचा इतिहास