विपक्ष सत्ता में होता तो नहीं पूरा होता राम मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम का सपना : योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2021

लखनऊ| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दावा किया कि अगर कांग्रेस, सपा या बसपा सत्ता में होती तो राम मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम का सपना कभी पूरा नहीं होता। योगी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बृज क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी बृज क्षेत्र में देश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे की नींव रखने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “तब कई नेता कहेंगे कि यह सपना तो हमने भी देखा था लेकिन बना नहीं पाए। हमारे विकास कार्यों को देखकर कुछ लोगों को विकास को लेकर दौरे पड़ने लगते हैं।”

योगी ने आरोप लगाया कि जब कोविड-19 महामारी थी तब सभी पार्टियां घरों में दुबकी थीं। अब जब चुनाव आ रहा है तो चौराहों पर बोली बोलते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा, “आज हमारी डबल इंजन की सरकार ने मुफ्त राशन वितरण अभियान की डबल डोज शुरू की है जिससे प्रदेश के लगभग 15 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे।

प्रमुख खबरें

रायबरेली में अखिलेश यादव बोले, PDA वोटों की चोरी से रुकी थी सपा सरकार

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज

Cauvery Water: तमिलनाडु को 4,000 क्यूसेक पानी देने के निर्देश पर कर्नाटक करेगा अपील, बोले DK Shivakumar

5 दिन बाद बड़ा धमाका, रहबर की तस्वीर ले ईरान की US को खतरनाक धमकी