भगवान राम दशरथ के बेटे नहीं थे! भाजपा सहयोगी संजय निषाद की टिप्पणी से विवाद शुरू

By निधि अविनाश | Nov 09, 2021

उत्तर प्रदेश में भाजपा के सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने भगवान राम पर काफी बेतुका बयान दिया है। उनके इस अटपटे बयान के बाद राजनिति गलियारों में बहस छिड़ गई है। डॉ संजय निषाद के मुताबिक, भगवान राम राजा दशरथ के बेटे थे ही नहीं और राम का जन्म निषाद परिवार में हुआ था। साथ ही उन्होंने भाजपा पार्टी से निषादों को आरक्षण देने की भी मांग की। बता दें कि, निषाद के इस बेतुके बयान के बाद कांग्रेस नेता अंशू अवस्थी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, यह केवल पार्टी के एजेंडे का प्रचार हैं और अभी यह राम पर बोल रहे हैं यह तब कहां थे जब बाजेपी ने इलाहबाद में निषाद लोगों की नाव को नष्ट किया था। 

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश