Lansdowne का यह 'गुप्त' शिव मंदिर है Perfect Weekend Getaway, गर्मियों में मिलेगा सुकून

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 03, 2026

आजकल लोगों में घूमने-फिरने का चलन अधिक बढ़ गया है। ऑफिस की थकान और सुकून के पल बिताने के लिए लोग पहाड़ों पर घूमने जरुर जाते हैं। लोग पहाड़ों पर ट्रेंकिग करना पसंद करते हैं। वैसे तो उत्तराखंड में ऊंचाई पर महादेव के कई मंदिर हैं। केदारनाथ, तुंगनाथ, त्रियुगीनारायण, मध्यमहेश्वर, रुद्रनाथ, कल्पेश्वर जैसे कई मंदिर हैं। इन्हीं में से एक है ताड़केश्वर महादेव मंदिर है। शिव भक्तों की यहां हमेशा भीड़ लगी रहती है। यहां पर लोग लंबी ट्रेकिंग करके पहुंचते हैं। यह मंदिर घने देवदार और चीड़ के जंगलों के बीच मौजूद ये मंदिर समुद्र तल से करीब 5900 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। 

कहां है ताड़केश्वर महादेव मंदिर?

ताड़केश्वर महादेव मंदिर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में है। ये मंदिर लैंसडाउन के पास घने जंगलों में बना हुआ है। यहां प्राकृतिक नजारा देखने के लायक होता है। यहां पर आपको ट्रेकिंग करके जाना होगा, लेकिन यहां की खूबसूरती अद्भुत है। आपकी सारी थकान चुटकियों में खत्म हो जाएगी। मंदिर के चारों ओर लगे ऊंचे-ऊंचे देवदार के पेड़ इसकी खूबसूरती को और चार चांद लगा देते हैं।

कब जाएं घूमने?

अगर आप 1800 मीटर की चढ़ाई करके ताड़केश्वर महादेव मंदिर पहुंचना चाहते हैं, तो इसके लिए अप्रैल से जून तक का समय सबसे बेस्ट है। इसके अलावा, सितंबर से नवंबर का महीना घूमने के लिए बढ़िया है। इस समय यहां का मौसम और नजारे बेहद ही खूबसूरत होते हैं।

मंदिर के खुलने का समय

यह मंदिर प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहता है। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां का मनमोहक वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य देखने लायक होता है। मंदिर परिसर को आराम से घूमने और इसकी विशेषताओं का आनंद लेने के लिए लगभग 2 घंटे का समय पर्याप्त माना जाता है।

कैसे पहुंचें ताड़केश्वर मंदिर?

हवाई मार्ग- लैंसडाउन पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट देहरादून का  Jolly Grant Airport है। यहां से लैंसडाउन करीब 177 किलोमीटर है। यहां से आपको टैक्सी या बसें मिल जाएंगी।

ट्रेन से- सबसे नियर रेलवे स्टेशन कोटद्वार है। यहां से लैंसडाउन की दूरी लगभग 70 किलोमीटर है। यहां से भी आपको बस और टैक्स मिल जाएगी।

सड़क मार्ग- यदि आप अपनी कार से जाना चाहते हैं, तो दिल्ली, देहरादून या हरिद्वार से सड़कें लैंसडाउन के लिए जुड़ी हुई हैं।

यात्रा के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

 - कंफर्टेबल शूज पहनें।

 - अपने साथ पानी की बॉटल रखें।

 - पहाड़ी मौसम के चलते गर्म कपड़े भी पैक करें।

 - इसके साथ ही मंदिर परिसर में साफ-सफाई का ध्यान रखें। 

प्रमुख खबरें

रात 12:01 बजे से लागू होगा वो गुप्त नियम... Donald Trump के एक सीक्रेट फैसले से हिली दुनिया, भारत अब बड़े संकट में फंसने वाला है?

Narendra Modi Instagram Video | संसद में आएगा कड़ा एंटी-पेपर लीक बिल: PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- दोषियों को जेल भेजा, त्वरित अदालतें भी गठित

सोनिया गांधी का आरोप, मोदी सरकार प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ देश के शत्रुओं जैसा व्यवहार कर रही है

मणिपुर के बिष्णुपुर में पेट्रोल पंप पर हुए बम विस्फोट मामले में प्रतिबंधित संगठन का उग्रवादी गिरफ्तार