Astrology Tips: इन राशियों पर अपनी विशेष कृपा बनाए रखते हैं भगवान विष्णु, जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

By अनन्या मिश्रा | Mar 13, 2024

सनातन धर्म में भगवान श्रीहरि विष्णु को इस सृष्टि का पालनहार माना गया है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक जो लोग रोजाना भगवान श्रीहरि की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत करते हैं, उस व्यक्ति को जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जातक पर भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। वहीं ज्योतिष के मुताबिक भगवान श्रीहरि विष्णु कुछ राशि वालों पर अपनी कृपा हमेशा बनाए रखते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Palmistry Tips: हथेली में है ये निशान तो जीवन में नहीं होगी धन-दौलत की कमी, जानिए क्या कहता है हस्तशास्त्र

वृषभ राशि

इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र देव होते हैं। बता दें कि शुक्र देव धन-दौलत और सुख-संपदा व ऐशोआराम के ग्रह होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक वृषभ राशि के जातकों पर भगवान श्रीहरि विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपा से वृषभ राशि के जातकों के जीवन में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहती है। यह लोग हमेशा लग्जरी लाइफ जीते हैं।

कर्क राशि 

भगवान विष्णु की दूसरी प्रिय राशि कर्क राशि होती है। इन जातकों पर भगवान श्रीहरि की विशेष कृपा बनी रहती है। यह लोग समाज में मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं। इस राशि के जातक बिना अभावों के जीवन जीते हैं। वहीं यह लोग पढ़ाई में काफी अच्छे होते हैं और मेहनती होने के कारण यह हर काम में सफलता प्राप्त करते हैं। 

तुला राशि

तुला राशि के जातकों पर श्रीहरि विष्णु के साथ मां लक्ष्मी पर कृपा बनी रहती है। तुला राशि के जातक मेहनती और अपने वादे के बेहद पक्के होते हैं। यदि यह लोग किसी काम को करने की ठान लेते हैं, तो उसको जरूर पूरा करते हैं। इस राशि के जातक भाग्यशाली होने के साथ ही थोड़े से प्रयास में सफलता प्राप्त कर लेते हैं।

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सिंह राशि भी भगवान विष्णु की प्रिय राशियों में से एक है। इस राशि के जातक नेतृत्व-क्षमता से युक्त, स्वाभिमानी और फेमस होते हैं। इस राशि के जातक राजनीति, प्रशासन और मैनजमेंट आदि में उच्च पद हासिल करते हैं। सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। इस राशि के जातकों पर सूर्य देव के साथ ही श्रीहरि की कृपा बरसती है। यह लोग अपने काम के प्रति समर्पित होते हैं। इन्हें हर कार्य में सफलता मिलती है।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026: Top 10 में India की Entry, कल Cricket और Hockey पर सबकी नजरें

अंकित से शादी, नमिक से हुकअप और... Priyanka Chahar Choudhary का रैपिड फायर हुआ वायरल

Nandigram Bypoll: जेल से रिहा हुए Congress प्रत्याशी Milan Pradhan, पुलिस पर लगाया दबाव का आरोप

ECI पर सरकार के प्रभाव का आरोप, Mallikarjun Kharge बोले- एकजुट होकर लड़ेगा INDIA गठबंधन