हिमाचल सड़क परिवहन निगम के अधिकतर बस मार्गों पर घाटा: मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2021

शिमला। हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) के अधिकांश बस मार्ग नुकसान का सामना कर रहे हैं। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने बुधवार को राज्य विधानसभा को यह जानकारी दी। बरसर से विधायक इंदर दत्त लखनपाल के प्रश्न का जवाब देते हुए, मंत्री ने विधानसभा को बताया कि कोविड-19 से पहले 30 जून, 2018 से 14 जनवरी, 2020 तक राज्य में राजस्व-हानि वाले 13 बस मार्ग बंद कर दिए गए थे। धनेटा-गलोह-शिमला ऐसे 13 बस मार्गों में से एक है,।

इसे भी पढ़ें: नागरिकता संशोधन कानून में किसी और संशोधन का प्रस्ताव नहीं : सरकार

उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर, 2019 को अपर्याप्त यात्रियों के कारण यह बस मार्ग अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व-कोविड काल में 3,480 बस मार्ग नुकसान में थे। मंत्री ने कहा कि वर्तमान में 2,514 मार्गों पर एचआरटीसी की बसें चल रही हैं और उनमें से 2,463 मार्गों पर घाटे का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी 1,752 बस मार्गों पर परिवहन शुल्क प्राप्त करने में भी विफल रहा।

प्रमुख खबरें

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला

Apple ने भारत में कमाई का बनाया नया रिकॉर्ड, CEO टिम कुक बोले- प्रदर्शन से बहुत खुश हूं

MI vs KKR IPL 2024: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग 11