कोविड-19 के कारण अपने परिवार के 10 सदस्यों को खोया : अमेरिकी सर्जन जनरल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2021

वाशिंगटन। भारतीय-अमेरिकी सर्जन जनरल डॉ. विवेक मूर्ति ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 के कारण उन्होंने यहां और भारत दोनों जगह अपने परिवार के 10 सदस्यों को खोया है। अमेरिकी सर्जन जनरल के पद पर दूसरी बार काबिज होने वाले मूर्ति ने व्हाइट हाउस मेंसंवाददाता सम्मेलन में लोगों से कोविड-19 रोधी टीके लगाने की अपील करते हुए यह बयान दिया। मूर्ति ने कहा, ‘‘ निजी तौर पर, मेरे लिए यह जानना काफी दुखदायी है कि कोविड-19 से हो रही हर मौत जो हम अब देख रहे हैं, उनको रोका जा सकता था। मैं अपने परिवार के 10 सदस्य कोविड-19 के कारण खोने की वजह से ऐसा कह रहा हूं और हर दिन मैं यही सोचता हूं कि काश उन्हें टीका लगवाने का मौका मिला होता।’’

इसे भी पढ़ें: सुरेश रैना ने अपनी किताब में बताए खिलाड़ियों के कई अनसुने किस्से, प्रवीण कुमार को भेंट की 'BELIEVE'

उन्होंने कहा कि अभी तक 16 करोड़ अमेरिकियों को टीके लग चुके हैं और केवल यही एक अच्छी खबर है। गलत जानकारियों के खिलाफ एक अभियान की शुरुआत करते हुए मूर्ति ने लोगों से अपील की कि स्वास्थ्य संबंधी कोई भी जानकारी साझा करने से पहले उसकी वास्तविकता की जांच करें कि वह विश्वसनीय वैज्ञानिक स्रोतों से समर्थित हो।

प्रमुख खबरें

Chitrakoot Link Expressway | चित्रकूट धाम की यात्रा होगी अब सुपरफास्ट: योगी सरकार ने 1,008 करोड़ के 6-लेन लिंक एक्सप्रेसवे को दी हरी झंडी, 120 km/h की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन

गाज़ा में शांति सिर्फ छलावा? अमेरिका का बड़ा दांव! इज़राइल की झोली में गिरेंगे 40,000 महा-विनाशकारी बम, हिल उठी पूरी दुनिया

Vienna Convention से UN के फैसले तक, ऐसे शुरू हुआ 16 सितंबर को World Ozone Day का सफर

Uttarakhand में टैक्स-फ्री हुई बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म Hanuman Ansh, कमाई के मामले में 300 करोड़ क्लब के करीब